{"_id":"6664c0451560693d8507c610","slug":"motivated-farmers-to-cultivate-coarse-grains-narnol-news-c-203-1-sroh1012-109959-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किसानों को मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किसानों को मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित किया
Sun, 09 Jun 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- गांव मोहनपुर में ग्रामीणों को जागरूक करते अटल भूजल योजना की टीम--स्रोत-- स्वयं
कनीना। उपमंडल के गांव मोहनपुर, कैमला, खरकड़ा बास में शनिवार को जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन और अटल भूजल योजना योजना के तहत ग्रामीणों को क्षमता संवर्धन के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
बीआरसी मोहित कुमार व अटल भूजल योजना के मास्टर ट्रेनर पूजा ने ग्रामीणों एवं किसानों को विभिन्न माध्यमों द्वारा भूजल प्रबंधन के लिए जागरूक किया। साथ ही किसानों को मोटे अनाजों की खेती करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान खेल के माध्यम से जल संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कम पानी लागत वाली फसलें बोने व भूजल संरक्षण के प्रति व्यवहार परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस प्रशिक्षण में ग्रामीणों को भूजल प्रबंधन करने व सूक्ष्म सिंचाई पद्धति को अपनाना वर्षा का जल संग्रहण करना व घरेलू जल उपयोग की बर्बादी पर अंकुश लगाना आवश्यकता के अनुरूप भूजल का प्रयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राहुल, हेमंत, सरपंच जीतराम, जयचंद, जितेंद्र, गौरव, सावित्री, सुनीता, दिलबाग, होशियार मौजूद रहे।