फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mother teary-eyed at the honor bestowed upon Sharmila; says her father would have been proud of his daughter.

Mahendragarh-Narnaul News: शर्मिला के सम्मान पर मां की आंखें नम, बोलीं-पिता होते तो बेटी पर नाज करते

Wed, 26 Aug 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mother teary-eyed at the honor bestowed upon Sharmila; says her father would have been proud of his daughter.
फोटो संख्या:55- मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त करती स्वर्ण पदक विजेता ​खिलाड़ी शर्मिला धनखड़--स्
कनीना। पंचकूला में आयोजित खेल अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शर्मिला को डेढ़ करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का चेक, सम्मान पत्र और सरकारी नौकरी का ऑफर लेटर सौंपा। इस बार शर्मिला की मां संतोष देवी ने कहा, अगर आज शर्मिला के पिता जीवित होते तो बेटी पर नाज करते।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटी ने मेहनत से परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। शर्मिला की मां संतोष देवी ने कहा कि छोटे से गांव की बेटी को इतने बड़े मंच पर सम्मान मिलना पूरे परिवार के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार के साथ सरकारी नौकरी का ऑफर मिलने से खुशी दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

शर्मिला की इस उपलब्धि को गांव के लोग क्षेत्र के लिए गौरव बता रहे हैं। उनके गुरु एवं प्रशिक्षक अजमेर सिंह दांगी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शर्मिला की खेल उपलब्धि की सराहना की और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का अवसर मिलने से परिवार की खुशी और बढ़ गई है। गांव छीथरोली की बेटी और कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली शर्मिला धनखड़ के सम्मान से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed