{"_id":"5ef8d5c48ebc3e430f3f7d6b","slug":"mother-injerd-son-his-death-narnol-news-rtk5615890137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां गंभीर
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 148 बी पर जोनावास बस स्टैंड के नजदीक रिश्तेदारी में शादी से लौटे बाइक सवार को सामने से आ रहे बजरी से ओवर लोड ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौत हो गई और उसके पीछे बैठी मां घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक बाइक सवार ट्रैक्टर के अगले टायर में फंस गया था। लगभग ढाई घंटे की मशक्त के बाद शव को निकालकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया जहां पर शव को शव गृह में रखवा दिया गया है। शव का पोस ्टमार्टम सोमवार को होगा।
जानकारी के अनुसार गांव नायन-थनवास (नांगल चौधरी) निवासी पंकज (18) और उसकी मां संतोष (40) बाइक पर सवार होकर अपने मायके मेहाडा, झोझू कलां जिला चरखी दादरी शादी समारोह में गए थे। वापसी में लौटते समय वो दोनों बाइक पर महेंद्रगढ़ के गांव जोनावास के पास ही पहुंचा था। सामने से तेज गति एवं लापरवाही से बजरी से भरा आ रहे ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी। ट्रैक्टर इतने तेज गति पर था कि साइड में मिट्टी के टीले पर खड़ी जाटी के पेड़ पर टक्कर मारी। बाइक सवार पंकज ट्रैक्टर के आगे के टायर में फंस गया और बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गई। इस हादसे में पंकज की मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी मां संतोष गंभीर रुपये से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोरिंग मशीन से निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने क्रेन को बुलाया। समाचार लिखे जाने तक डेड बॉडी नहीं निकाली गई थी। मृतक अविवाहित था और वह 12वीं कक्षा का छात्र था। दो बहन भाइयों में पंकज बड़ा था।