फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Most buses do not have CCTV cameras, speed governors, fire safety equipment and curtains

Mahendragarh-Narnaul News: अधिकतर बसों में सीसीटीवी कैमरे, स्पीड गवर्नर, फायर सेफ्टी उपकरण और पर्दे नहीं मिले

Tue, 16 Apr 2024 03:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Most buses do not have CCTV cameras, speed governors, fire safety equipment and curtains
कनीना (महेंद्रगढ़)। प्रदेश सरकार की बच्चों के लिए सुरक्षित वाहन पाॅलिसी के तहत सोमवार को खंड के विभिन्न क्लस्टर प्रभारियों ने अपनी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अनेक स्कूल ऐसे भी हैं, जिनके पास अपनी बसें ही नहीं हैं।
विज्ञापन

क्लस्टर के विभिन्न स्कूलों में प्रभारियों की ओर से की गई 107 बसों की जांच में अधिकतर में खामियां पाई गई हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरे, स्पीड गवर्नर, फायर सेफ्टी उपकरण, बसों में पर्दे और टिल्ट ग्लास उपलब्ध नहीं हैं। अब इस रिपोर्ट के आधार पर आरटीए विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी। कई स्कूलों ने तो उनके पास कोई भी बस होने से स्पष्ट रूप से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

दौंगड़ा अहीर क्लस्टर के प्रभारी प्राचार्य अमर सिंह ने बताया कि उनके क्लस्टर में चार स्कूलों की 21 बसों का ब्योरा दिया गया है। इनमें इंडस वैली स्कूल की 12 बसें, ग्लोबल स्कूल, पैराडाइज स्कूल और डीएवी स्कूल की तीन-तीन बसें शामिल थीं। वहीं बीजेआरडी स्कूल प्रबंधन द्वारा उनके पास कोई बस न होने की बात कही गई। वहीं धनौंदा क्लस्टर में पांच बसों का ब्योरा मिला है, जिनमें एसडीएम स्कूल छितरोली के पास तीन बसें, हैप्पी माॅडर्न स्कूल को बंद कर दिया गया है, वहीं ब्रिलिएंट स्कूल ने अपने पास दो बसें दिखाई हैं। आदर्श हिंदू स्कूल बंद करने की सूचना दी गई है। भोजावास क्लस्टर में आठ बसों का ब्योरा मिला है, जिनमें से माॅडर्न स्कूल ने अपने पास छह बसें और सभी को कंडम दिखाया है। इंडियाना स्कूल ने अपने पास दो बसें दिखाईं, जों दोनों ही कंडम दिखाई गईंं। मोड़ी के एक प्राइवेट स्कूल में कोई बस न होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बाघोत क्लस्टर में आठ बसों का ब्योरा मिला है, जिनमें फ्लोरेंस स्कूल की एक, सरस्वती स्कूल की दो और हिंदू स्कूल पोता की एक बस दिखाई गई। एचआरएम स्कूल पोता की चार बसें दिखाई गई हैं। बेवल क्लस्टर की दस बसों का ब्योरा मिला है, जिनमें देवयानी स्कूल की 8 और एमडीएस स्कूल की दो बसें चालू हालत में पाई गईं। बवानियां क्लस्टर में 25 बसों का ब्योरा मिला है, जिनमें बीआर ज्ञानदीप स्कूल में 11 बसें, गैलेक्सी स्कूल में 7 बसें और उज्ज्वल स्कूल में तीन बसें, आरटीआर स्कूल में चार बसें दिखाई गई हैं। सीहोर क्लस्टर के यूरो इंटरनेशनल स्कूल में 25 बसों का ब्योरा मिला है। सबसे बड़े खंड कनीना में 107 बसें दिखाई गई हैं। प्रशिक्षण अभियान के दौरान बस में क्या कमी थी, उसका पूरा डाटा कंप्यूटर में संकलित किया जा रहा है।

शामली शुगर मिल में चनावी चर्चा करते किसान

शामली शुगर मिल में चनावी चर्चा करते किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed