फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   more time no charge, narnaul

डेढ़ महीने बीते सरपंचों को नहीं मिला चार्ज

Tue, 05 Apr 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 05 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी महेंद्रगढ़ उपमंडल के तीन गांवों के सरपंचों को चार्ज नहीं मिल पाया है। सरपंच बार-बार ग्राम सचिव के चक्कर लगा कर परेशान हो चुके हैं। लेकिन ग्राम सचिव इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सचिव हर बार उन्हें टरका देते है। गांव के सरपंच बीडीपीओ से भी मिले चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।  बता दें कि 17 जनवरी 2016 में ग्राम पंचायतों के चुनाव हुए थे। उसके बाद नवनियुक्त सरपंचों ने 15 फरवरी को रोहतक में मुख्यमंत्री के समक्ष शपथ ग्रहण किया था और 21 फरवरी से सरपंचों को चार्ज सौंपा गया था। लेकिन लगभग डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी गांव मालड़ा सराय के सरपंच लालचंद, मालड़ा बास से ऊषा देवी और लावन गांव से राजेश देवी को अभी चार्ज नहीं मिला है। तीनों सरपंचों का कहना है कि वे कई बार ग्राम सचिव के कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने बताया कि गांव में अनेकों विकास कार्य करवाने है। उन्होंने बताया कि बिना चार्ज सौंपे ही बहुत से कार्यों का प्रस्ताव भी हो चुुका है। राजेश देवी ने आरोप लगाया कि ग्राम सचिव कार्रवाई रजिस्टर लेकर चले जाते हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं सरपंच
गांव की लावन की सरपंच राजेश देवी का कहना है कि हमें मोहर भी नहीं सौंपी गई है। गांव के विद्यार्थी दस्तावेज पर साइन करवाने के लिए चक्कर काट रहे जिस कारण उन्हें बाजार से ही मोहर बनवानी पड़ी। गांव के विकास कार्य रुके हुए हैं। जोहड़ों की ढाणी की सड़क भी बीच में रुकी है जिससे ग्रामीण परेशान चल रहे हैं।
विज्ञापन


मालड़ा सराय के सरपंच लालचंद ने बताया कि उनको चार्ज नहीं मिलने न केवल स्वयं बल्कि ग्रामीण भी परेशान हैं। गांव के सभी कार्य रुके हुए हैं। ग्राम सचिव आजकल, आजकल करके डेढ़ महीने का समय निकाल दिया लेकिन चार्ज नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed