फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More than 110 property registrations have been stalled in two days due to the strike by tehsildars.

Mahendragarh-Narnaul News: तहसीलदारों की हड़ताल से दो दिन में अटकीं 110 से ज्यादा रजिस्ट्रियां

Fri, 06 Feb 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
More than 110 property registrations have been stalled in two days due to the strike by tehsildars.
फोटो संख्या:68- हड़ताल के चलते सुना पड़ा महेंद्रगढ़ तहसील  कार्यालय ---संवाद
महेंद्रगढ़। तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी तहसीलों में पूरा दिन कामकाज ठप रहा। दो दिन में जिले में करीब 110 से ज्यादा रजिस्ट्री व तीन हजार से ज्यादा प्रमाणपत्र अटके, इससे सरकार का करीब 30 करोड़ रुपये का राजस्व भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कराने के लिए लोग पूरे दिन तहसील के चक्कर काटते रहे उन्हें वापस निराश लौटना पड़ा। तहसीलदार व नायब तहसीलदार को हड़ताल के चलते तहसील में तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले नायब तहसीलदार व तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के वजीराबाद में नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार को बिना जांच के निलंबित कर दिया गया है इसके अलावा तहसील में स्टांप ड्यूटी से संबंधित मामलों में विभागीय जांच के बजाय पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की गलती को भ्रष्टाचार से जोड़ा जा रहा है। नारायणगढ़ के नायब तहसीलदार के खिलाफ पीसी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश पुलिस ने की है। यह जान बूझकर नहीं बल्कि गलती से हुआ है। इसे ठीक भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को नहीं माना तो वे हड़ताल बढ़ाने को मजबूर होंगे।
तहसीलों के ये काम हुए प्रभा
हड़ताल के चलते दो दिन में जिले में करीब 110 रजिस्ट्री, 90 इंतकाल, 120 मैरिज प्रमाण पत्र, करीब 135 हलफनामा सहित अन्य प्रमाण पत्र व दस्तावेज अटक गए। वहीं सतनाली व महेंद्रगढ़ में 90 रजिस्ट्री, 60 इंतकाल, 50 मैरिज प्रमाण पत्र, 90 प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य ठप रहे। दो दिन में 60 से अधिक ऑनलाइन टोकन कटवा चुके है। वहीं कनीना में 60 रजिस्ट्री, 70 मुटेशन, 45 मैरिज प्रमाण पत्र, 55 हलफनामा सहित अन्य कार्य नहीं हो सके।
बॉक्स
वह जमीन के इंतकाल को लेकर तहसील में आया था। वहां पर पहुंचा तो तहसीलदार हड़ताल पर होने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। अब हड़ताल खत्म होगी तब उसकी जमीन का इंतकाल पर काम होगा।-राजकुमार, राजावास


बॉक्स
वह गांव सुंदरह से 12 किलोमीटर महेंद्रगढ़ तहसील में रिहायशी प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर करवाने के लिए आया था लेकिन तहसीलदारों की हड़ताल के चलते उसका कार्य नहीं हो सका। उसे नौकरी के लिए ऑनलाइन फार्म में प्रमाण पत्र की आवश्कता थी।-सतीश कुमार, सुंदरह

फोटो संख्या:68- हड़ताल के चलते सुना पड़ा महेंद्रगढ़ तहसील  कार्यालय ---संवाद

फोटो संख्या:68- हड़ताल के चलते सुना पड़ा महेंद्रगढ़ तहसील  कार्यालय ---संवाद

फोटो संख्या:68- हड़ताल के चलते सुना पड़ा महेंद्रगढ़ तहसील  कार्यालय ---संवाद

फोटो संख्या:68- हड़ताल के चलते सुना पड़ा महेंद्रगढ़ तहसील  कार्यालय ---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed