फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More than 100 people are reaching the civil hospital daily

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 100 से अधिक लोग

Tue, 16 Sep 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
More than 100 people are reaching the civil hospital daily
फोटो संख्या:87- नागरिक अस्पताल  महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। जिले में डेंगू के भय ने लोगों को सतर्क कर दिया है। नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में प्रतिदिन 100 से अधिक लोग जांच कराने पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में डेंगू का कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है, लेकिन लोगों की सतर्कता के चलते जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल सूत्रों का कहना है कि हाल ही में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोग स्वेच्छा से अपनी जांच करवाना जरूरी समझ रहे हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। नगरपालिका ने हाल ही में शहर के पांच वार्डों में फॉगिंग का कार्य पूरा किया है और आने वाले दिनों में नियमित फॉगिंग की जाएगी। स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से लोगों को साफ-सफाई रखने और पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जांच की बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि लोग अब पहले की तुलना में अधिक सतर्क और जागरूक हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सतर्कता ही डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed