{"_id":"68a9fc8d8c1de300d20f2446","slug":"monsoon-has-been-most-kind-to-mahendragarh-5666-mm-of-rain-has-occurred-81-percent-more-than-normal-narnol-news-c-203-1-sroh1010-119493-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ पर मानसून रहा सबसे अधिक मेहरबान, 566.6 मिमी हो चुकी है बारिश, सामान्य से 81 प्रतिशत अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ पर मानसून रहा सबसे अधिक मेहरबान, 566.6 मिमी हो चुकी है बारिश, सामान्य से 81 प्रतिशत अधिक
Sat, 23 Aug 2025 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:67-शनिवार को महेंद्रगढ़ में हुई बारिश के बाद बालाजी चौक पर भरा बारिश का पानी -
महेंद्रगढ़। मानसून में महेंद्रगढ़ जिले में दूसरे जनपदों की अपेक्षा सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से 81 प्रतिशत अधिक है। जिले में सामान्य बारिश 312.2 मिमी होती है जबकि इस बार अब तक 566.6 मिमी बारिश हो चुकी है।
शनिवार को भी महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी है। जिले में तीन लाख एकड़ में पककर तैयार खड़ी बाजरे की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे शहर में कई स्थानों पर जलभराव होने ने लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गोशाला रोड, सिनेमा रोड, बालाजी चौक, शंकर मार्केट, मोहल्ला महायचान, पुराना नारनौल रोड, विश्वकर्मा चौक, डुलाना रोड, बस स्टैंड के बाहर, ऑटो मार्केट, ब्रह्मचारी रोड पर जलभराव होने से दिनभर वाहन चालक बदहाल सड़कों के गड्ढों में हिचकोले खाते रहे। सिनेमा रोड पर दिनभर वाहनों के गुजरने से कीचड़ फैल गया।
मौसम विभाग की ओर से 29 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को हुई बारिश से किसानों की कटाई की गई बाजरे की फसल भीग गई। वहीं खड़ी फसल पर गिरने का संकट मंडरा रहा है। वहीं प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहे झज्जर में 466.9 एमएम जो सामान्य से 65 प्रतिशत अधिक है। वहीं तीसरे पायदान पर जिला नूहं रहा। जहां 550.2 एमएम बारिश जो सामान्य से 59 प्रतिशत अधिक हुई है जबकि कुरुक्षेत्र बारिश के मामले में प्रदेश में चौथे पायदान पर है जहां 472.8 एमएम बारिश हुई है जो सामान्य से 58 प्रतिशत अधिक रही है।
विज्ञापन
वहीं पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी एवं मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार महेंद्रगढ़ जिले में प्रदेशभर में सबसे अधिक सामान्य से 81 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने तथा अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियां राज्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में 24 अगस्त से 26 अगस्त के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है लेकिन 27 से 29 अगस्त को राज्य में कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित। इस दौरान बीच-बीच में ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाही और वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।