{"_id":"6480dd2828a454f347024024","slug":"monkeys-injured-92-year-old-woman-narnol-news-c-203-1-sroh1012-507-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बंदरों ने 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बंदरों ने 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला को किया जख्मी
Thu, 08 Jun 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। कस्बे के विभिन्न कालोनियों व सरकारी कार्यालयों में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर जख्मी कर रहे हैं। बुधवार को भी बंदरों ने वार्ड नंबर एक में बाबा मोलड़नाथ मंदिर कमेटी के प्रधान दिनेश यादव की 92 वर्षीय माता को काटकर घायल कर दिया है। उपचार के लिए कनीना अस्पताल में लाया गया।
उप नागरिक अस्पताल में कार्यरत डॉ. दीपांशु शर्मा ने बताया कि हर रोज करीब 15 से 16 मामले बंदरों के काटने के आ रहे हैं। हजारों की संख्या में बंदर कनीना बस स्टैंड से लेकर अनाज मंडी तक प्रतिदिन अपना आतंक फैलाते हुए हैं। बंदरों के आतंक से खरीदारी करने आ रहे ग्राहक भी परेशान हैं। कस्बे के लोगों के साथ-साथ बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों में भय बना हुआ है।
शहर की काॅलोनियों के अलावा सरकारी कार्यालयों में भी बंदरों ने आतंक मचा रखा है। दुकानदार गोपाल, सुरेश, राजेश, महेश, धर्मेंद्र, ज्ञानेंद्र, मनोज, होशियार सिंह सहित अन्य ने बताया कि प्रतिदिन बंदर किसी न किसी ग्राहक को घायल कर देते हैं। बंदरों को पकड़ने के लिए पिछले महीने विधायक सीताराम यादव को अवगत करवाया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही इस समस्या से कस्बा वासियों को निजात मिल जाएगी। लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।