{"_id":"68e2b569b7408fcc550664c5","slug":"monkeys-bite-a-child-in-malviya-nagar-narnol-news-c-196-1-nnl1004-130663-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मालवीय नगर में बंदरों ने बच्चे को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मालवीय नगर में बंदरों ने बच्चे को काटा
Sun, 05 Oct 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो 6मालवीय नगर में बच्चे पर हमला करते बंदर।स्रोत सोशल मीडिया
नारनौल। नारनौल के मालवीय नगर में बंदरों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए तो बंदर भाग गए।
घटना रविवार दोपहर की है। मालवीय नगर में दोपहर करीब ढाई बजे एक बच्चा गली से गुजर रहा था। इस दौरान दो बंदर आ गए और बच्चे के पीछे भागने लगे। बंदर पहले बच्चे के पैर और फिर सिर पकड़कर काटता है। लोगों के बाहर आने पर बंदर भाग गए।
बता दें कि दो माह पहले भी बंदरों के हमला करने से रावका मोहल्ले में एक महिला छत से गिर गई थी। इससे मौत भी हो गई थी लेकिन इसके बाद भी नगर परिषद ने बंदरों को पकड़ने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
वहीं शहर में आए दिन बंदरों के हमले को लेकर नगर परिषद के पार्षद नितिन चौधरी ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होती है तो 13 अक्तूबर को नगर परिषद के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया जाएगा। किसी भी अधिकारी व निर्वाचित व्यक्ति को नगर परिषद में घुसने नहीं दिया जाएगा।