{"_id":"586a9cd44f1c1b0052158c19","slug":"monday-cold-weather-vichicles-slow-speed-field-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को छाया घना कोहरा, रेंग कर दौड़े सुबह वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को छाया घना कोहरा, रेंग कर दौड़े सुबह वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
कोहरे ने धीमी की वाहनों की रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में तीन-चार दिनों से लगातार कोहरा पड़ रहा है। सोमवार को भी क्षेत्र में जबरदस्त कोहरे का असर दिखाई दिया जिसके कारण दृश्यता बहुत ही कम रही। कोहरे के कारण लोग देर सुबह तक घरों में दुबके रहे। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
क्षेत्र में 30 दिसंबर से कोहरा पड़ना शुरू हुआ था, जो दो जनवरी को भी जारी रहा। हालांकि कोहरे के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। वहीं सड़कों पर वाहन रेंगकर चलते नजर आये। कोहरे की वजह से दफ्तरों में भी देर से कर्मचारी पहुंचे। कोहरा दोपहर करीब 12 बजे तक छाया रहा।
किसानों को होगा फायदा
क्षेत्र में तीन दिन से लगातार पड़ रहे कोहरे से किसानों को फायदा होगा। जिला महेंद्रगढ़ में पानी की कमी है। जिसके चलते किसान पूरी तरह से भगवान पर ही आश्रित हैं। इस बार दिसंबर माह में ठंड ज्यादा नहीं पड़ी थी। जिसके कारण किसान परेशान होने लग गए थे। लेकिन अब सर्दी बढ़ने से किसानों की फसलों को फायदा होगा तथा कोहरे से बनी ओस की बूंदों से रबी की चना, गेहूं, सरसों व जौ की फसलें लहलहाने लग जाएंगी।
विज्ञापन
धुंध के कारण जनजीवन रहा प्रभावित
मंडी अटेली। जनवरी माह के आरम्भ होते ही धुंध ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते रविवार रात से लगातार सोमवार सुबह तक कोहरा पड़ा। इससे यातायात काफी प्रभावित रहा। रात 10 बजे से ही धुंध ने अपने पांव पसारने आरंभ कर दिये थे। धुंध के चलते सड़क मार्गों पर चलने वाले वाहन धीमी गति से चलते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचे। सोमवार दोपहर 11 बजे तक धुंध का असर जारी रहा।