{"_id":"5f29aed08ebc3e3d051e7246","slug":"molested-by-father-in-law-narnol-news-rtk5673028102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने पुत्रवधू के साथ किया दुष्कर्म,जेठ ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने पुत्रवधू के साथ किया दुष्कर्म,जेठ ने की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। शहर के साथ लगते एक गांव में एक विवाहिता के साथ उसके ससुर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जब उसने इस बारे में अपने जेठ को बताया था, तो जेठ ने उस पर ही आरोप लगाना शुरू कर दिया।
26 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी। 2019 में उसके पति का एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद से उसके पति की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पीड़िता ने बताया कि उसका ससुर उस पर बुरी नीयत रखता है। 3-4 मार्च को उसके ससुर ने दुष्कर्म किया। जब उसने यह बात अपने जेठ को बताई तो उसके जेठ ने उसे ही गलत ठहराना शुरू कर दिया। उसके चरित्र पर ही सवाल खड़े कर दिए। महिला ने बताया कि उसने पूरी जानकारी अपनी सास को भी दी थी। सास ने भी कुछ नहीं किया। मेरा ससुर मुझे और मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। 26 जून को ससुर ने दोबारा से दुष्कर्म का प्रयास किया तो वह किसी तरह से वहां से भाग गई। महिला ने कहा कि जब उसने दोबारा से अपने जेठ को इस बारे में बताया तो उसके जेठ ने उसके साथ ही मार पिटाई करनी शुरू कर दी। उन्होंने 27 जून की सुबह कहा कि इसे करंट लगाकर मार देते हैं। पीड़िता ने कहा कि वह किसी तरह से वहां से भागकर अपनी बुआ के घर पहुंची। इसके बाद मेरे पिता चिकित्सक के पास लेकर गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग का किया दुष्कर्म
शहर के साथ लगते एक दूसरे गांव में 17 वर्षीय नाबालिग ने अपने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया वह दसवीं तक पढ़ी लिखी है। पड़ोस की महिला ने कपड़े लेने के बहाने अपने देवर के साथ भेज दिया। महिला का देवर राहुल उसे उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। गांव के बाहर खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।