फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Moisture Halts Mustard Sales; Prices Rise... Yet Farmers Remain Distressed

Mahendragarh-Narnaul News: नमी ने रोकी सरसों की बिक्री, भाव बढ़े...फिर भी किसान परेशान

Thu, 23 Apr 2026 10:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Moisture Halts Mustard Sales; Prices Rise... Yet Farmers Remain Distressed
फोटो नंबर- 12नई अनाज मंडी में सरसों की ढेरी लगाते किसान। संवाद
नारनौल। खुली मंडी में व्यापारियों की ओर से की जाने वाली लैब जांच व सरकारी खरीद के दौरान नमी की अधिकता किसानों के लिए परेशानी बनी हुई है। 42 प्रतिशत लैब की सरसों का भाव 6500 रुपये बना हुआ है। वहीं न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

व्यापारी लैब जांच में 40 प्रतिशत से कम लैब बैठने पर सरसों 6 हजार से 6100 रुपये के भाव पर खरीद रहे हैं।
सरकारी खरीद में 8 प्रतिशत से अधिक नमी रहने पर सरसों की खरीद नहीं की जा रही। इस कारण किसानों को सरसों के भाव में तेजी होने के बाद भी सरसों बेचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

------------
अटेली में वीरवार को 530 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई। अब तक कुल 9580 क्विंटल गेंहू की खरीद हो चुकी है। अटेली में सरसों की सरकारी खरीद का खाता खुल गया और 160 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। नारनौल में 80 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की गई और अब तक 730 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटेली में नौ दिनों में 4920 क्विंटल गेंहू और नारनौल में 500 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है।
----------
बॉक्स
खुली मंडी में सरसों बेचने के लिए आया था लेकिन लैब 40 प्रतिशत से कम था। व्यापारी केवल 6 हजार से 6100 रुपये के भाव पर सरसों खरीद रहे थे। इस कारण मैंने अपनी सरसों को सरकारी खरीद में बेचने का फैसला किया।
प्रमोद, किसान, मोहल्ला- रावका
--------
व्यापारियों द्वारा कम भाव देने के चलते मैंने सरकारी खरीद में फसल बेचने के लिए गेटपास जारी करवाया लेकिन सरसों में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण इंतजार करना पड़ा।

महेंद्र, किसान, पाल गांव

वर्जन
गेटपास जारी करने का कार्य सुचारु रूप से किया जा रहा है। सरकारी खरीद में सरसों की आवक में बढ़ोतरी हुई है। किसानों से अपील है कि नियमानुसार दस्तावेज लेकर मंडी आए ताकि गेटपास जारी करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article