फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mohit's body has been kept in deep freezer for 28 days

Mahendragarh-Narnaul News: 28 दिन से डीप फ्रीजर में रखा है मोहित का शव

Wed, 08 Jan 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 08 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mohit's body has been kept in deep freezer for 28 days
कनीना। गांव बाघोत निवासी मोहित के आत्महत्या के मामले में 28 दिन बीत जाने के बाद भी परिजन शव लेने के लिए नहीं पहुंचे। उप नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को डीप फ्रीजर में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पिता कैलाश चंद पुजारी ने कहा कि न्याय नहीं मिलने पर गृहस्थ जीवन त्याग देंगे। माता ने आत्मदाह करने की भी बात कही है। उप नागरिक अस्पताल के शवगृह के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। भाई पुलकित प्रतिदिन आने के बाद पांच से दस मिनट बाद चला जाता है।
विज्ञापन

बता दें कि 14 दिसंबर 2024 को कैलाश पुजारी के बडे लड़के मोहित ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। आरोप कैलाश चंद ने पूर्व मंत्री, उनके लड़के सहित अन्य पर लगाया है। कैलाश पुजारी ने लड़के को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की पुलिस में शिकायत दी है। लेकिन प्रशासन के द्वारा अभी तक आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:-
शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया था। उप नागरिक अस्पताल कनीना में शव को रखने के लिए चार चैंबर हैं। इसमें न्यूनतम तापमान पर शव को रखा गया है। उच्च अधिकारियों को इसके बारे में पत्र लिख दिया गया है। -डॉ. सुंदरलाल, प्रवर चिकित्सा अधिकारी, उप नागरिक अस्पताल कनीना

शेरकोट में घर में लगी आग को काबू करते दम कल विभाग के कर्मचारी स्रोत संवाद

शेरकोट में घर में लगी आग को काबू करते दम कल विभाग के कर्मचारी स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed