{"_id":"60f7109f8ebc3e6d51792709","slug":"mohanpur-s-daughter-became-ras-narnol-news-rtk618413285","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनपुर की बेटी का आरएएस में चयन पर ग्रमीणों ने किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनपुर की बेटी का आरएएस में चयन पर ग्रमीणों ने किया सम्मान
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
गांव मोहनपुर में सुमन का स्वागत करते ग्रामीण।
- फोटो : Narnol
Link Copied
गांव मोहनपुर की बेटी सुमन का आरएएस चयन होने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। यह सम्मान समारोह गांव के जितेंद्र तथा अजय की तरफ से आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने सुमन और उसके पिता महेंद्र सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि गांव की बेटी सुमन गांव की पहली ऐसी महिला है जो इतने उच्च पद पर पहुंची है। सुमन की बदौलत ना केवल उसके परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने उपस्थित गांव के युवा वर्ग से आह्वान किया कि वह सुमन से प्रेरणा लेते हुए अपने लक्ष्य को निर्धारित करके अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने में जुट जाएं ताकि जीवन में सफलता मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि सुमन के पिता एक साधारण किसान हैं और माता घरेलू महिला है। सुमन का भाई वायु सेना में हैं। सुमन बचपन से ही पढ़ाई में मेहनती रही है, जिसकी बदौलत आज उसने यह मुकाम हासिल किया है। सुमन ने बताया कि शादी के बाद भी उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी। उसने अपनी सफलता के लिए अपने माता पिता के अलावा पति राजीव पूनिया को भी पूरा श्रेय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।