फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mobile theft accused arrested and sent to jail

पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

Fri, 19 Mar 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mobile theft accused arrested and sent to jail
नहर कॉलोनी के नजदीक झुग्गी में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को थाना शहर की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहल्ला सैनीपुरा निवासी गोपाल को महेंद्रगढ़ अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि नसीबपुर नारनौल के नजदीक झुग्गी निवासी नीमबुडो ने 17 मार्च को महेंद्रगढ़ शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी माता महेंद्रगढ़ शहर के नहर कॉलोनी के समीप झुग्गी में रहती है। 16 मार्च की शाम को वह अपनी माता से मिलने महेंद्रगढ़ उसकी झुग्गी में गया था। 17 मार्च की सुबह करीब 6 बजे एक नौजवान लड़का उनकी झुग्गी में घुसकर चारपाई पर रखा हुआ फोन चुरा कर ले गया। आरोपी को फोन चोरी करके भागते हुए पड़ोसी ने देख लिया। उसने अपने पड़ोसी के साथ मिलकर फोन चोरी करने वाले लड़के को तलाशना शुरू किया। चोरी करने वाले युवक को अनाज मंडी के नजदीक से मोबाइल सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने अपना नाम गोपाल बताया। पूछताछ के दौरान गोपाल ने चोरी करना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया हुआ मोबाइल कब्जे में ले लिया। आरोपी फरवरी माह में चोरी की घटना में भी गिरफ्तार हो चुका है। उसने किराना की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed