फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MLA's anger burst on two workers, said- will they be present in the meeting or I

Mahendragarh-Narnaul News: दो कार्यकर्ताओं पर फूटा विधायक का गुस्सा, बोले- बैठक में यह रहेंगे या मैं

Fri, 08 Nov 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
MLA's anger burst on two workers, said- will they be present in the meeting or I
नारनौल। भाजपा सदस्यता अभियान में विधायक ओमप्रकाश यादव चुनाव में सहयोग नहीं करने वाले दो कार्यकर्ताओं को देखकर नाराज हो गए। विधायक ने भरी बैठक में यहां तक कह दिया कि बैठक में या तो यह रहेंगे या फिर वह। इसके बाद उन कार्यकर्ताओं को बैठक से बाहर भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश भर में भाजपा ने सदस्यता अभियान शुरू कर रखा है। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले में भाजपा के विधायक, जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्यता दिलाने की बात कह रहे हैं। बुधवार को नांगल चौधरी व नारनौल में आयोजित सदस्यता अभियान की बैठक में भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे से उलझते दिखाई दिए। नारनौल में विधायक ओमप्रकाश यादव चुनाव में सहयोग नहीं देने वाले दो कार्यकर्ताओं पर बिफर पड़े। कहा कि अब चुनाव में भाजपा विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सूची बनाई जाएगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के पास रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं, नांगल चौधरी में एक महिला समर्थक ने आरोप लगाया कि अगर चुनाव में साथ देते तो चुनाव में हार का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन


---
चुनाव के समय पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बनाई जा रही है। यह जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष काे भेजी जाएगी। सभी विधायकों से ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दयाराम यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed