फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MLA Rao Dan Singh reached the dharna, said Mahendragarh - Narnaul should be made separate districts

धरने पर पहुंचे विधायक राव दान सिंह, बोले महेंद्रगढ़- नारनौल अलग अलग जिले बनाए जाएं

Tue, 08 Dec 2020 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
MLA Rao Dan Singh reached the dharna, said Mahendragarh - Narnaul should be made separate districts
महेंद्रगढ़ कोर्ट में जिला मुख्यालय को लेकर धरने बैठे बार एसोसिएशन और सामाजिक संगठनों को संबोधि? - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में स्थापित कराने के लिए बार एसोसिएशन के नेतृत्व में चल रहे धरने को विधायक राव दान सिंह समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महेंद्रगढ़-नारनौल को अलग अलग जिले बनाए। इन दोनों को अलग अलग जिला बनाया गया तो भी दादरी, पंचकूला से बड़े जिले रहेंगे। सरकार एफआईआर दर्ज कर आंदोलन को दबाने का प्रयास करने की बजाए समाधान करे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के लिए चल रहे धरने पर वकीलों को संबोधित करते हुए विधायक राव दान सिंह ने इस सरकार की कथनी व करनी में पहले दिन से ही अंतर है। कभी अन्नदाता पर एफआईआर दर्ज करते हैं, कभी न्याय दिलाने वाले वकीलों पर केस दर्ज कर देते हैं। सरकार जोर जुल्म के दम पर कभी संघर्ष को रोक नहीं पाएगी। पिछले काफी वर्षों से हमारे साथ भेदभाव हुआ है। महेंद्रगढ़ प्रदेश का एकमात्र जिला है जिसका मुख्यालय दूसरे शहर में है। महेंद्रगढ़-नारनौल भाई हैं इन दोनों के बीच रोटी बेटी के नाते जुड़े हैं। हम नारनौल का अहित नहीं चाहते। नारनौल जिला मुख्यालय को उठाकर यहां लाने के पक्ष में नहीं हैं। विधानसभा में भी मैंने यह सवाल उठाया था। दोनों को अलग अलग जिला बनाया जाए। नारनौल, महेंद्रगढ़ को अलग अलग जिला बनाएं तो दादरी व पंचकूला से बड़े होंगे।
विज्ञापन

विधायक राव दान सिंह ने कहा कांग्रेस के समय यहां काफी विकास कार्य कराए। उस समय यहां आधारभूत ढांचा तैयार करना हमारी प्राथमिकता थी। जिसके आधार पर जिला मुख्यालय की मांग को मजबूती से उठा सकें। इसी योजना के तहत यहां लघु सचिवालय, न्यायिक परिसर, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आईटीआई, अस्पताल के भवन बनवाए। राव दान सिंह ने कहा किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। 14 दिसंबर के बंद में पूरा सहयोग करें। वकील साथी भी किसानों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों पर केस दर्ज करना तानाशाही
महेंद्रगढ़। श्री सुंडाराम ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालड़ा ने कहा बार एसोसिएशन की अगुवाई में 2 दिसंबर के रोष प्रदर्शन में शामिल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज करना प्रशासन की तानाशाही को दर्शाता है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण था । इस प्रकार से मुकदमा दर्ज करना न्याय मांगने के सिद्धांत के खिलाफ है। जिला मुख्यालय की लड़ाई क्षेत्र की जनता की लड़ाई है। क्षेत्र की जनता पूरी एकता, हिम्मत के साथ अपने हक के लिए लड़ेगी। प्रशासन तुरंत मुकदमा खारिज करे।
एफआईआर दर्ज करना एसडीएम का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला
महेंद्रगढ़। सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा कि जिला मुख्यालय के लिए शांतिपूर्वक ढंग से प्रदर्शन कर रहे वकील और अन्य लोगों पर पर एफआईआर दर्ज करने का एसडीएम का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण हैं। एफआईआर दर्ज करना सरासर गलत है। इसकी कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। सरकार मांग को पूरा करने की बजाय एफआईआर दर्ज करके इस आंदोलन को कमजोर करने का काम कर रही है। एफआईआर रद्द की जाए नहीं तो मजबूरन बड़ा आंदोलन खड़ा करना पड़ेगा।

बार प्रधान बोले ना डरेंगे ना झुकेंगे, अपना हक लेकर रहेंगे
महेंद्रगढ़। वकीलों पर एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद धरने के 15वें दिन वकीलों ने आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अजीत यादव ने धरने पर कहा कि हम प्रशासन कि किसी भी कार्रवाई से ना डरेंगे ना झुकेंगे, अपना हक लेकर रहेंगे। महेंद्रगढ़ के हक के लिए गिरफ्तारी तो क्या हम कोई भी कुर्बानी दे सकते हैं। लोकसभा चुनाव में इनेलो प्रत्याशी रहे बलवान फौजी ने कहा मैं तो फौजी हूं, अनुशासन जानता हूं और अपना हक भी जानता हूं। महेंद्रगढ़ के हक के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हूं। रामस्वरूप सिसोठ ,नांगल माला से घनश्याम दास कौशिक ने भी वकीलों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed