फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MLA Jagdish Nair hoisted the national flag in Narnaul

नारनौल: धूमधाम से मनाया 76वां स्वतंत्रता दिवस, विधायक जगदीश नायर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Mon, 15 Aug 2022 01:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Aug 2022 01:56 PM IST
सार

जगदीश नायर ने कहा कि भारत ने कई क्षेत्रों में लोहा मनवाया है। जगदीश नायर ने कहा कि हर घर में तिरंगा अभियान के तहत हरियाणावासियों ने अपने 60 लाख घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। हरियाणा के जवानों ने सदैव अपने खून से इतिहास लिखा है।

विज्ञापन
MLA Jagdish Nair hoisted the national flag in Narnaul
नारनौल में विधायक जगदीश नायर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : संवाद

विस्तार

होडल के विधायक जगदीश नायर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का पर्व उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ-साथ आत्म-विश्लेषण करने का भी दिन है। यह दिन हमें यह सोचने का अवसर देता है कि 75 वर्ष के कालखंड में हमने क्या हासिल किया है। आजादी के समय जिस देश में सूई तक नहीं बनती थी, वह आज अपनी उन्नत प्रौद्योगिकी के बल पर मिसाइलें बना रहा है।

विज्ञापन


इससे भी आगे बढ़कर चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन चला रहा है। आज कई क्षेत्रों में पूरा विश्व हमारा लोहा मानता है। नायर सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नारनौल के आईटीआई मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर अपना संदेश दे रहे थे। इस मौके पर मुख्यातिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम स्थल पर आने से पहले उन्होंने युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदोंं को नमन किया।
विज्ञापन


जिला वासियोंं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए विधायक जगदीश नायर ने कहा कि आज हर भारतवासी के लिए हर्षोल्लास का दिन है। आज हर गली, हर मोहल्ले में तिरंगा है, हर घर-हर दफ्तर में तिरंगा है, हर वाहन, हर हाथ में तिरंगा है। पूरा देश तिरंगे के रंगों में रंगा है, देशभक्ति के रंग में रंगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज हमने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस देश को आजाद कराने में हमारे पूर्वजों ने बहुत बड़ी कुर्बानी देनी पड़ी थी। सन 1857 की क्रांति सबसे पहले अम्बाला छावनी से शुरू हुई थी। आगे चलकर ऐसा जन-आन्दोलन खड़ा कर दिया जिसके बलबूते पर हम सन 1947 में अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने में सफल रहे।


उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति के दौरान प्रदेश का हर गांव क्रांति का केन्द्र बन गया था। जिला महेंद्रगढ़ के गांव नसीबपुर की लड़ाई, भिवानी का रोहणात गांव, हांसी की लाल सड़क, महम का आजाद चौक और तावड़ू की लड़ाई अंग्रेजी हुकूमत के जुल्मो-सितम के खिलाफ हरियाणा वासियों के संघर्ष और बलिदान के साक्षी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed