फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mission admission, university, seats, students

हकेंविवि : 33 विभागों के 72 पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी ले सकते हैं दाखिला

Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
mission admission, university, seats, students
महेंद्रगढ़। 12वीं बोर्ड कक्षाओं का रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं हुआ है लेकिन विद्यार्थियों के दिमाग में अभी से विचार आने लगे हैं कि वह किस विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में एडमिशन लें। कौन सा विश्वविद्यालय/महाविद्यालय उसके लिए ठीक रहेगा और उनमें कौन-कौन से कोर्स हैं।
विज्ञापन

ऐसे में विद्यार्थियों के जेहन में गांव जाट पाली स्थित प्रदेश के एकमात्र हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) का नाम आता है। ए ग्रेड प्राप्त इस विश्वविद्यालय के अंदर 33 विभाग हैं जिनमें लगभग पूरे देश से लगभग 3208 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में दाखिला केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा सीयूसीईटी में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होता है। अभी सीयूसीईटी की तारीख घोषित नहीं हुई है। जल्द ही देश के शिक्षामंत्री इसका शेड्यूल जारी करेंगे। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स, लंदन द्वारा कोरोना काल में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रतिबद्धता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम 2009 के तहत गांव जाट पाली में इसकी स्थापना की गई थी। यह राज्य का एक मात्र विश्वविद्यालय है। जिसका नियंत्रण एवं वित्त. पोषण विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जाता हैै। संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कुल पंजीकृत विद्यार्थी 3208 पढ़ाई कर रहे हैं। संस्थान 33 विभाग हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध पाठ्यक्रम 72 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
प्रवेश के लिए रहती कड़ी प्रतिस्पर्धा
विश्वविद्यालय में एडमिशन पाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है। इसमें दाखिला लेने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) से गुजरना होगा। उस टेस्ट में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर ही दाखिला हो पाता है। शोध पाठ्यक्रमों में दाखिले नेट, जेआरएफ व केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा सीयूसीईटी के आधार पर होते हैं। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कुल उपलब्ध 1858 सीटों के लिए कुल 93763 पंजीकरण हुए थे। इससे स्पष्ट होता है कि विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए देशभर के विद्यार्थियों में भारी प्रतिस्पर्धा रहती है।
---------------------------------------
संस्थान की मुख्य विशेषताएं
- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन द्वारा कोरोना काल में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रतिबद्धता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययन के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा सीयूसीईटी आयोजित की जाती है।
- प्रत्येक छात्र को व्यक्तिगत रूप से संकाय सलाहकार सहित मजबूत छात्र परामर्श तंत्र की व्यवस्था
- प्रतिदिन के प्रशासनिक संचार में पारदर्शी शासन के लिए ऑनलाइन प्रवेश, पंजीकरण एवं परामर्श, नकदी रहित लेनदेन, क्रियाशील वेबसाइट एवं आईसीटी का अनुकूलतम उपयोग

- शैक्षणिक संप्रेषण के लिए 500 से अधिक पीएचडी/एमफिल छात्रों को आधिकारिक ईमेल आईडी प्रदान की गई है।
- सम्मेलन हॉल, प्रशासनिक भवन के कुलसचिव कार्यालय एवं कुलपति कैंप कार्यालय में अत्याधुनिक वीडियो कांफ्रेंसिंग हार्डवेयर/ सुविधा विकसित की है।
- ईएलएमएसए जिसमें 34 विषयों के 260 से अधिक पाठ्यक्रम शामिल हैं, के अभिगम के लिए पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर समर्पित सर्वर की सुविधा है
- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में खेल कोटा के तहत 5 प्रतिशत तक अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश देने का प्रावधान है।
वर्जन
यूजीसी की ओर से एडमिशन शेड्यूल के लिए कमेटी गठित की जा चुकी है। जल्द से जल्द ही वो एडमिशन शेड्यूल जारी करेगी। उसके अनुसार ही एडमिशन शुरू होंगेे। अभी मंत्रालय की ओर से यह भी निर्णय लिया जाना है कि यूूजी और पीजी कॉमन एडमिशन एग्जाम होगा या विवि अपने लेवल पर एडमिशन करेगा। जैसा फैसला होगा उसी के अनुसार शेड्यूल बना दिया जाएगा। हकेंविवि का नई शिक्षा प्रणाली को ध्यान में रखकर नया पाठ्यक्रम बनेगा। यह पाठ्यक्रम नए सेशन में पूर्ण रूप से लागू होगा।
- आरसी कुहाड़, कुलपति, हकेंविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed