{"_id":"671019895911874c600532b4","slug":"mismanagement-farmers-crops-handed-over-to-cattle-narnol-news-c-196-1-nnl1005-117152-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बदइंतजामी... किसानों की फसल गोवंशों के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बदइंतजामी... किसानों की फसल गोवंशों के हवाले
विज्ञापन
फोटो- 28नई अनाज मंडी में उठान के लिए रखे बैग से बाजरा खाते गोवंश। संवाद
नारनौल। नारनौल में बाजरे की खरीद नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में की जा रही है। नई अनाज मंडी में किसानों के लिए गेटपास, पेयजल और शौचालय सहित अनेक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। किसानों और व्यापारियों की सहायता के लिए मार्केट कमेटी द्वारा हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। लेकिन नई अनाज मंडी में किसानों और व्यापारियों को गोवंश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोवंश नई अनाज मंडी में झुंड बनाकर प्रवेश कर जाते हैं और मंडी में रखी फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों और व्यापारियों का कहना है कि गोवंश के मंडी में प्रवेश को रोकने के लिए उचित प्रबंध किए जाने चाहिए।
बाजरे की खरीद पर व्यापारियों के लिए 2 प्रतिशत का कमीशन निर्धारित किया गया है। 2 प्रतिशत का कमीशन निर्धारित समर्थन मूल्य 2625 रुपये पर नहीं, बल्कि 2200 रुपये पर दिया जा रहा है। इस कारण व्यापारियों को प्रति क्विंटल 10 रुपये 62 पैसे कम मिल रहें हैं। व्यापारियों का कहना है कि एक ट्रक में 250 क्विंटल बाजरा भरा जाता है। इस हिसाब से एक ट्रक भरने पर व्यापारी को 2655 रुपये कम मिल रहें हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि हमें निर्धारित 2 प्रतिशत कमीशन 2200 रुपये पर नही बल्कि निर्धारित समर्थन मूल्य 2625 रुपये पर दिया जाए।
जिले में पिछले 16 दिनों में अब तक कुल 803434.1 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। नारनौल और नांगल चौधरी में हैफेड द्वारा बाजरे की खरीद की जा रही है। बुधवार को नारनौल में 421 और नांगल चौधरी में 296 गेट पास जारी किए गए। जिले की 6 मंडियों में बुधवार को 65187.4 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। बुधवार को नारनौल में 9819.5 क्विंटल और नांगल चौधरी में 7845.3 क्विंटल बाजरे की आवक रही।
विज्ञापन
नारनौल में अब तक 92540 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी हैं, वहीं, 73330 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। नांगल चौधरी में 54680 क्विंटल बाजरे की खरीद और 18810 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है।
वर्जन:
नई अनाज मंडी के मुख्य द्वार पर सख्त पहरा है, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं चौकीदार की भी नियुक्ति की गई है। नई अनाज मंडी बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई है, जिस कारण गोवंश मंडी में प्रवेश कर जाते हैं। किसानों और व्यापारियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए गोवंश के मंडी में प्रवेश पर रोक लगाने के उचित प्रबंध किए जाएंगे। व्यापारियों से भी आग्रह है कि फसल की सुरक्षा के प्रति सजग रहें और कोई भी समस्या होने पर मार्केट कमेटी से संपर्क करें।
-नुकुल यादव, सचिव मार्केट कमेटी, नारनौल।