फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Miscreants hit and thrashed car rider In Narnaul, tried to forcibly pick up woman

Narnaul: कार सवारों बदमाशों ने टक्कर मारकर की मारपीट, महिला को जबरदस्ती उठाने व गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की

Thu, 31 Aug 2023 12:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 31 Aug 2023 12:11 PM IST
सार

नारनौल पुलिस में शिकायत दी है कि वह भांखरी से रेवाड़ी की तरफ जा रहे थे। तभी एक गाड़ी गलत साइड से आ रही थी। गलत दिशा से आ रही गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी और नीचे उतरकर उनके साथ झगड़ा करने लगे। गाड़ी चालक उनकी गाड़ी का वाइजर तोड़कर आगे का शीशा तोड़ दिया।

विज्ञापन
Miscreants hit and thrashed car rider In Narnaul, tried to forcibly pick up woman
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के भांखरी गांव के नजदीक गाड़ी सवारों के साथ गलत दिशा में आ रही गाड़ी सवारों ने टक्कर मार दी और उनके साथ मारपीट की। यही नहीं गाड़ी में बैठी महिला को जबरदस्ती बैठाने की कोशिश की। यही नहीं आरोपियों ने गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। शोर सुनकर बस अड्डे पर खडे़ लोग मौके पर पहुंच गए, जिनको देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
भांखरी निवासी सुनीत ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह भांखरी से रेवाड़ी की तरफ जा रहे थे। तभी एक गाड़ी गलत साइड से आ रही थी। गलत दिशा से आ रही गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी और नीचे उतरकर उनके साथ झगड़ा करने लगे। गाड़ी चालक उनकी गाड़ी का वाइजर तोड़कर आगे का शीशा तोड़ दिया। उन्होने गाड़ी से उतरने के बाद गाली-गलोच की और मारपीट की।
विज्ञापन


आरोपियों ने महिला को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने ब्रेसलेट छीन लिया। उनका शोर सुनकर बस अड्डे पर खडे़ लोग आ गए। उनको आता देखकर आरोपियों ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed