फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Miscreants entered hostel and assaulted student In Mahendragarh

Mahendragarh: बदमाशों ने छात्रावास में घुसकर छात्र के साथ की मारपीट, कनपटी पर पिस्तौल रखकर दी धमकी

Sat, 26 Aug 2023 01:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 26 Aug 2023 01:04 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ में हरियाणाा केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रावास में युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक स्टडीरूम में पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसके पास अज्ञात मोबाइल नंबरों से फोन आया और उससे लोकेशन पूछी। कुछ देर में ही छह-सात लोग स्टडी रूम में पहुंच गए। इनमें एक ने उस पर पिस्तौल तान दी।

विज्ञापन
Miscreants entered hostel and assaulted student In Mahendragarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ में हरियाणाा केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रावास में घुसकर छह-सात लोगों ने बीटेक-द्वितीय वर्ष छात्र को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की। यह वारदात शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे की है। उस समय छात्र छात्रावास के स्टडी रूम में पढ़ाई कर रहा था। दोनों ही पक्षों का पहले से कोई पैसों के लेनदेन का मामला चल रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित के पिता ने लगाए आरोप
गांव कांवी-भोजावास निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा कौशल हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीटेक-द्वितीय वर्ष का छात्र है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे वह विवि के छात्रावास में बने स्टडी रूम में पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसके पास अज्ञात मोबाइल नंबरों से फोन आया और उससे लोकेशन पूछी। कुछ देर में ही छह-सात लोग स्टडी रूम में पहुंच गए। इनमें एक ने उस पर पिस्तौल तान दी।
विज्ञापन


बाद में उसके साथ सभी ने मिलकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद वो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed