{"_id":"64e9ab134eccfd4f1709bd35","slug":"miscreants-entered-hostel-and-assaulted-student-in-mahendragarh-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: बदमाशों ने छात्रावास में घुसकर छात्र के साथ की मारपीट, कनपटी पर पिस्तौल रखकर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: बदमाशों ने छात्रावास में घुसकर छात्र के साथ की मारपीट, कनपटी पर पिस्तौल रखकर दी धमकी
Sat, 26 Aug 2023 01:04 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:04 PM IST
सार
महेंद्रगढ़ में हरियाणाा केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रावास में युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक स्टडीरूम में पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसके पास अज्ञात मोबाइल नंबरों से फोन आया और उससे लोकेशन पूछी। कुछ देर में ही छह-सात लोग स्टडी रूम में पहुंच गए। इनमें एक ने उस पर पिस्तौल तान दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्रगढ़ में हरियाणाा केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रावास में घुसकर छह-सात लोगों ने बीटेक-द्वितीय वर्ष छात्र को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट भी की। यह वारदात शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे की है। उस समय छात्र छात्रावास के स्टडी रूम में पढ़ाई कर रहा था। दोनों ही पक्षों का पहले से कोई पैसों के लेनदेन का मामला चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित के पिता ने लगाए आरोप
गांव कांवी-भोजावास निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा कौशल हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीटेक-द्वितीय वर्ष का छात्र है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे वह विवि के छात्रावास में बने स्टडी रूम में पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसके पास अज्ञात मोबाइल नंबरों से फोन आया और उससे लोकेशन पूछी। कुछ देर में ही छह-सात लोग स्टडी रूम में पहुंच गए। इनमें एक ने उस पर पिस्तौल तान दी।
विज्ञापन
बाद में उसके साथ सभी ने मिलकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद वो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन