{"_id":"632df36fbbc2492fa16be7ec","slug":"mirzapur-bachhod-will-get-the-gift-of-model-e-library-tomorrow-narnol-news-rtk6589067140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर बाछौद को कल मिलेगा मॉडल ई-लाइब्रेरी का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर बाछौद को कल मिलेगा मॉडल ई-लाइब्रेरी का तोहफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। नीट टॉपर तनिष्का के गांव बाछौद में मॉडल ई-लाइब्रेरी की शुरुआत 25 सितंबर को होगी। इसका उद्घाटन साढ़े तीन बजे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला करेंगे।
जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने इस निर्माणधीन लाइब्रेरी का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, जिलाध्यक्ष एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, अभय गुर्जर, बेदू रातां व नवीन राव मौजूद रहे। पार्टी की टीम ने तनिष्का के पिता कृष्ण यादव व ग्रामीणों से लाइब्रेरी के संबंध में चर्चा की। इस मॉडल ई-लाइब्रेरी में पांच कंप्यूटर, एक एसी, चार सीसीटीवी कैमरेा, आरओ, 35 कुर्सियां, इनवर्टर और बैटरी की सुविधा होगी। 13 सितंबर को नीट इंडिया टॉपर तनिष्का को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मोबाइल कॉल पर बातचीत कर बधाई दी थी। इस दौरान छात्रा तनिष्का व उनके परिजनों ने गांव की तरफ से गांव में ई-लाइब्रेरी खोलने की मांग की थी। डिप्टी सीएम ने जल्द ही ई-लाइब्रेरी खोलने का आश्वासन दिया था। अब मॉडल ई-लाइब्रेरी बनकर तैयार है।
इस मौके पर रेवाड़ी युवा जिलाध्यक्ष विपिन यादव, सुरेंद्र पटीकरा, संजीव तंवर, रामकुमार, धर्मवीर यादव, विजय छिलरो, राजवीर गुलावला, महीपाल नंबरदार, सतीश डागर, संदीप श्योराण, योगेश रहे।
विज्ञापन
देवीलाल की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण
जिला प्रवक्ता सिकंदर ने बताया कि 25 सितंबर को जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती है। इसको लेकर शुक्रवार पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि इस दिन जिलाध्यक्ष एडवोकेट तेजप्रकाश यादव की अगुवाई में सुबह साढ़े सात बजे अनाथ गोशाला में गो सवामणी की जाएगी। सुबह आठ बजे सिंघाना रोड स्थित नंदी गोशाला में गो सवामणी का आयोजन होगा। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे निजामपुर पहुंचकर ताऊ देवीलाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।