फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   minister op yadav

ओपी यादव को मंत्री बनाए जाने पर बंटीं मिठाई

Thu, 14 Nov 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
minister op yadav
minister op yadav - फोटो : Narnol
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अपनी कैबिनेट में नारनौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक ओमप्रकाश यादव को मंत्री बनाए जाने का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। जिला बार एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट में विधायक ओमप्रकाश यादव एडीओ को राज्य मंत्री शामिल करने पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर नारनौल बार प्रधान अशोक यादव ने कहा कि ओपी को कैबिनेट में शामिल होने से जिले का चहुंमुखी विकास होगा। इस अवसर पर संजय राव, सचिव पवन यादव, रंधावा सिंह, डीएन यादव, ओपी यादव, हेमंत भारद्वाज सहित अनेक अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। दूसरी ओर नप की चेयरपर्सन भारती सैनी समेत अन्य ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि ओपी यादव के मंत्री बनने से क्षेत्र के विकास में गति मिलेगी। दूसरी ओर संजय सैनी समेत अन्य ने विधायक ओपी यादव का मुंह मिठाकर बधाई दी। नांगल चौधरी में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे। जबकि रेवाड़ी रोड पर दुकानदारों व समाजसेवी लोगों ने ओमप्रकाश यादव को राज्यमंत्री बनाने पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इसी प्रकार लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र जाखड़ ने अपने कार्यालय में लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed