फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Minister of State laid the foundation stone of the stadium in Akbarpur Ramu

राज्यमंत्री ने अकबरपुर रामू में किया स्टेडियम का शिलान्यास

Sat, 25 Dec 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Minister of State laid the foundation stone of the stadium in Akbarpur Ramu
अकबरपुर रामू में स्टेडियम का शिलान्यास करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव। संवाद - फोटो : Narnol
प्रदेश के सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को गांव अकबरपुर रामू नांगलिया में स्टेडियम का शिलान्यास और एक रास्ते का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। आज ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की सबसे अधिक संख्या हरियाणा से हैं। हरियाणा पहला ऐसा प्रदेश है, जिसके पास स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक तीनों जीतने वाले खिलाड़ी हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने नए आयाम स्थापित किए हैं। इसका पूरा श्रेय सरकार की खेल नीति को जाता है। हरियाणा सरकार ने खेल नीति में बदलाव करते हुए ओलंपिक और पैरालंपिक्स में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को 5 लाख एडवांस प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की योजना शुरू की है।
विज्ञापन

इस मौके पर कालू टांडू, राजेश बंटी, राजू प्रधान, कैलाश जांगिड़, रघुवीर सिंह, सूबेदार गणपत राम, सुनील प्रधान, सत्यपाल, यशपाल, मनोज व सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed