फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Minimum wage of Rs 28000 should be implemented

Mahendragarh-Narnaul News: न्यूनतम वेतन 28000 रुपये लागू किया जाए

Mon, 23 Jun 2025 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 23 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Minimum wage of Rs 28000 should be implemented
फोटो संख्या:53- खंड विकास एंव पंचायत अ​धिकारी कार्यालय  महेंद्रगढ़ में सचिव मोहन को  ज्ञापन सौं
सतनाली। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की बैठक सतनाली खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रांगण में अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सुभाषचंद्र एडवोकेट महासचिव ने किया। इस दौरान मांगों को लेकर 17 जुलाई को प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारी के लिए मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक के बाद खंड विकास पंचायत अधिकारी के वरिष्ठ सचिव मोहन को एक मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम सौपा। उन्होंने मांग उठाई कि बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। न्यूनतम वेतन 28000 रुपये लागू किया जाए। हर माह की निश्चित तारीख को वेतन दिया जाए। वेतन देने में सरपंचों का हस्तक्षेप बंद किया जाने। 250 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन

ईएसआई अस्पताल नसीबपुर में सुविधाएं बढ़ाई जाए। कर्मचारी की सेवानिवृत्त पर कम से कम दस लाख रुपये दिए जाए। पेंशन लागू की जाए। महिला कर्मचारी को मातृत्व लाभ व पुरुष कर्मचारी को चाइल्ड केयर लीव लागू की जाए। ड्रेस का बजट 8000 रुपये हर वर्ष दिया जाए। सभी ग्राम पंचायतों में ई-रिक्शा दिया जाए आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चरण सिंह, रमेश कुमार, संजय, वानवीर, घर्मवीर, अशोक कुमार, मूलाराम सहित अनेक ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed