{"_id":"61be0004608455100c1449df","slug":"minimum-temperature-was-2-4-degree-celsius-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cold Wave in Haryana: सिरसा का न्यूनतम तापमान 2.4 तो नारनौल का रहा 3 डिग्री सेल्सियस, अभी और बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cold Wave in Haryana: सिरसा का न्यूनतम तापमान 2.4 तो नारनौल का रहा 3 डिग्री सेल्सियस, अभी और बढ़ेगी ठंड
Sat, 18 Dec 2021 09:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 18 Dec 2021 09:06 PM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। शनिवार को प्रदेश में सिरसा के सबसे ठंडा तो नारनौल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। ठंड के साथ शीत लहर के प्रकोप ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। शीत लहर का प्रकोप मैदानी इलाकों विशेषकर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व उत्तर प्रदेश में दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हिमपात होने से मैदानी इलाकों में तापमान शून्य की तरह पहुंच रहा है। हरियाणा में सिरसा का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। सिरसा का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे नंबर पर नारनौल का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिन में धूप खिलने के बाद अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि गत दिनों वेस्टर्न डिस्टरबेंस से पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात होने और मैदानी इलाकों में इसके आगे बढ़ने से पवनों की दिशा उत्तरी हो गई है। जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः जींद: पेगां गांव के डेरे में महंत शब्दाई नाथ ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में महंतों व पुलिसकर्मियों पर लगाए आरोप
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शीत लहर का चरम प्रकोप देखने के लिए मिलेगा, क्योंकि अभी तो कुछ स्थानों का तापमान माइनस पर गया है। आने वाले दिनों में काफी स्थानों पर तापमान शून्य से कम होने की संभावना बनी हुई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि 18 दिसंबर को उत्तर भारत के मैदानी राज्यों हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान पंजाब, उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट देखी गई।
राजस्थान कुछ स्थानों का तापमान आज माइनस रहा और कुछ स्थानों का न्यूनतम तापमान शून्य और एक डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। आज फतेहपुर सीकर का तापमान -3.0 डिग्री, सीकर का -3.3 डिग्री, चुरू का -1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को हरियाणा में सबसे ठंडा सिरसा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं नारनौल का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि फतेहाबाद का 3.7 डिग्री। हिसार का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल में अभी तक कोहरे का अधिक प्रकोप दिखाई देने के लिए नहीं मिला है। शनिवार को कुछ स्थानों पर पाला जमने की स्थिति पाई गई।
22-23 दिसंबर के बाद मैदानी इलाकों में शीत लहर का असर कम होगा। क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय मौसम प्रणाली फिर से प्रभाव डालेगी। जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में मौसम फिर से गतिशील और परिवर्तनशील होगा। कुछ सीमित स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है।