फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Minimum temperature reached 1.7 degree, fear of loss in mustard crop due to continuous fog

Mahendragarh-Narnaul News: 1.7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, लगातार कोहरा पड़ने से सरसों की फसल में नुकसान की आशंका

Sat, 07 Jan 2023 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reached 1.7 degree, fear of loss in mustard crop due to continuous fog
महेंद्रगढ़। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में सर्दी का सितम जारी है। शनिवार को महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री तथा अधिकतम 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड के साथ पड़ रहे कोहरे के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड अधिक होने के कारण दुकानदार भी दिनभर अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। वहीं किसानों का कहना है कि लगातार पड़ रहे कोहरे से सरसों की फसल में नुकसान की संभावना बनी हुई है। नमी की मात्रा उचित रहने से फसलें तेजी से बढ़ रही हैं। वहीं कोहरे के चलते वाहनों की गति पर भी ब्रेक लग गया है। कोहरे के बीच दुर्घटना अधिक होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

दुकानदार बब्लू, बस्तीराम, महेश, नरेन, कृष्ण जांगड़ा, राहुल यादव ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ता है। सूर्य भी देर से दर्शन दे रहे है जिसके कारण ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह शीतलहर चलनी आरंभ हो जाती है। जिससे ठंड और अधिक बढ़ जाती है। दुकान के बाहर अलाव जलाकर ही ठंड से बचाव कर रहे है। अधिक ठंड होने के कारण शहर सुना सा रहता है। सूर्य भगवान के दर्शन होने के बाद ही लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए आते है।
विज्ञापन

अधिक ठंड एवं कोहरे के कारण फसलों में नमी अधिकता के कारण रोगों की आशंका बनी रहती है। कोहरे के साथ पड़ने वाली ठंड से पाले से भी बचाव हो रहा है। अन्यथा कई बार सुखा पाला पड़ने की स्थिति में फसलें खराब होने का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुमेर सिंह, अगिहार
इस समय गेहूं की दूसरी सिंचाई चल रही है। कोहरे से जमीन में नमी की मात्रा बनी रहती है। इस ठंड से गेहूं की फसल पर अधिक प्रभाव नहीं है। वहीं सरसों में कुछ नुकसान की आशंका रहेगी। लगातार पड़ रहे कोहरे के कारण सरसों में सफेद धब्बे होने शुरू हो गए हैं।
-धर्मपाल नंबरदार, पायगा
गेहूं की फसल में इस ठंड से तेजी से बढ़वार होगी। वहीं सरसों की फसल में लगातार पड़ रहे कोहरे से कुछ फफूंद जनित रोग आने से नुकसान की संभावना रहेगी। सरसों में हल्की सिंचाई अवश्य करें जिससे अधिक ठंड से फसल में नुकसान की संभावना कम रहेगी।

-डॉ. अजय यादव, उपमंडल कृषि एवं किसान कल्याण अधिकारी, महेंद्रगढ़।
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम 9 जनवरी तक परिवर्तनशील रहेगा। बीचबीच में आंशिक बदलवाई, हवा की दिशा में बदलाव से वातावरण में नमी की अधिकता रहेगी। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात के तापमान में वृद्धि संभव है। 10 जनवरी को मौसम शुष्क रहने व शीतलहर चलने की संभाव है। 11 जनवरी को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव की संभावना है।
-डॉ. दिवेश चौधरी, कृषि मौसम विशेषज्ञ, केवीके, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed