फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mini secretariat building work should be completed within a month

Mahendragarh-Narnaul News: एक महीने में लघु सचिवालय भवन कार्य पूरा हो

Tue, 26 Nov 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mini secretariat building work should be completed within a month
कनीना। कनीना में निर्माणाधीन लघु सचिवालय भवन का एडीसी डॉ. आनंद शर्मा ने निरीक्षण किया। बस स्टैंड कनीना का भी निरीक्षण किया। एडीसी डॉ. आनंद शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्विनी को आदेश देते हुए कहा कि एक महीने में लघु सचिवालय भवन का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने रोडवेज विभाग के जीएम अनित यादव को निर्देश देते हुए एक सप्ताह में बस स्टैंड परिसर में अस्थायी तौर पर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था व टिनशेड की व्यवस्था की जाए। बता दें कि कनीना में निर्माणाधीन लघु सचिवालय भवन व न्यायालय भवन का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया हैं। एसडीएम अमित कुमार ने कहा की स्थानीय कस्बा कनीना में बन रहे लघु सचिवालय भवन का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कराया जाएगा ताकि लोगों को इसकी सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा की कस्बे में चल रहे सभी विकास के कार्यों को जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अमित कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्वनी, रोडवेज विभाग के जीएम अनित यादव, तहसीलदार संजीव नगर, डीपीओ अशोक बंसल, नगर पालिका सचिव समय पाल सिंह साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed