{"_id":"68d436f65947f59373086636","slug":"millet-procurement-did-not-begin-on-the-second-day-due-to-the-gate-pass-not-being-issued-narnol-news-c-196-1-nnl1005-130150-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गेटपास जारी नहीं होने के कारण दूसरे दिन भी नहीं शुरू हुई बाजरे की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गेटपास जारी नहीं होने के कारण दूसरे दिन भी नहीं शुरू हुई बाजरे की खरीद
Thu, 25 Sep 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। बाजरे की खरीद दूसरे दिन भी शुरू नहीं हुई। इससे बाजरा लेकर मंडी पहुंचे किसानों ने ढेरी का वजन करवा कर बाजरा आढ़तियों को सौंप दिया। अब गेटपास जारी होने के बाद किसान बाजरा आढ़तियों को बेचेंगे।
पोर्टल पर अभी तक फसल का गिरदावरी डाटा अपडेट नहीं हुआ है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि कोई किसान कितनी फसल बेच सकता है। खरीद के दूसरे दिन कोई किसान बाजरा लेकर मंडी नहीं पहुंचे, हालांकि खरीद पोर्टल शुरू होने के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए अनेक किसान मंडी पहुंचे।
नारनौल में बाजरे की खरीद के लिए नागरिक अस्पताल स्थित पुरानी अनाज मंडी व नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में दो खरीद केंद्र बनाने के निर्देश जारी किए गए थे लेकिन मार्केट कमेटी द्वारा केवल नई अनाज मंडी में सरकारी खरीद के लिए गेटपास जारी किए जाएंगे। सरकारी खरीद केवल नई अनाज मंडी में की जाएगी।
विज्ञापन
बाजरे की खरीद को शुरू हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन नई अनाज मंडी में अभी तक चौकीदार की नियुक्ति नहीं की गई है। व्यापारियों द्वारा मार्केट कमेटी से नई अनाज मंडी में चौकीदार की नियुक्ति के लिए कई बार मांग की जा चुकी है।
-- -- -- -- --
बाजरे की खरीद शुरू होने के बाद बाजरा लेकर मंडी पहुंचा था लेकिन गेटपास जारी नहीं होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पाई। इस कारण बाजरा आढ़तियों को दे दिया। गेटपास जारी होने के बाद जे फार्म के तहत बाजरा बेच पाउंगा।-रोहताश, किसान, मोहल्ला-सराय ढूसरान
-- -- -- -- -- -
सरकारी खरीद के दौरान कुछ दिन के लिए चौकीदार की नियुक्ति की जाती है। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर व्यापारी स्वयं अपने खर्च पर चौकीदार रखते हैं ताकि चोरी की घटना पर अंकुश लगाया जा सकें।-इंद्रलाल, व्यापारी
-- -- -- -- -- -
वर्जन :
पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं होने के कारण गेट पास जारी नहीं किए जा सकें। उम्मीद है जल्द ही डाटा अपडेट हो जाएगा। इसके बाद सुचारू रूप से गेट पास जारी किया जाएगा। -नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।