{"_id":"6a62524dbdda4eb3e90b4d70","slug":"migrant-worker-dies-after-machine-falls-at-construction-site-contractor-accused-of-negligence-narnol-news-c-196-1-nnl1004-142925-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निर्माण स्थल पर मशीन गिरने से प्रवासी मजदूर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निर्माण स्थल पर मशीन गिरने से प्रवासी मजदूर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप
विज्ञापन
नारनौल। शहर में निर्माण कार्य के दौरान लिफ्टिंग मशीन (सामान चढ़ाने वाली मशीन) गिरने से राजमिस्त्री गणपत कुशवाहा (45) की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी की पत्नी बीना की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर निवासी गणपत कुशवाहा पिछले छह वर्षों से परिवार सहित नारनौल में रहकर मजदूरी कर रहे थे। उनकी पत्नी बीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह उसके पति के साथ यादव धर्मशाला के पीछे एक मकान निर्माण स्थल पर ठेकेदार सत्यनारायण के अधीन काम कर रहे थे।
पत्नी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने उसके पति को सामान चढ़ाने वाली मशीन को सरकाने के लिए कहा। मशीन खराब होने पर गणपत उसे ठीक कर रहे थे। इसी दौरान ठेकेदार ने मशीन का सपोर्ट खोल दिया जिससे मशीन नीचे गिर गई और गणपत गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजन उन्हें इलाज के लिए जयपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। बाद में शव को नागरिक अस्पताल नारनौल लाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
महिला की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-इंस्पेक्टर विरेंद्र, थाना शहर नारनौल