फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mid-term home examination will continue till 8 April in Government College Mahendragarh

Mahendragarh-Narnaul News: 8 अप्रैल तक चलेगी राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में मध्यावधि गृह परीक्षा

Wed, 26 Mar 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mid-term home examination will continue till 8 April in Government College Mahendragarh
फोटो संख्या:59- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में मध्यावधि गृह परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम में तैयारियों का परीक्षण करने के लिए दिया जाता है। राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य विजय कुमार यादव ने बताया कि इसके तहत बीए, बीएससी, बीकॉम यूजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से परीक्षा ली जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र के मध्य में दिया जाने वाला मूल्यांकन है, जो किसी पाठ्यक्रम के बारे में छात्र की समझ का परीक्षण करने के लिए दिया जाता है। यह परीक्षा 24 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के पेपर की महाविद्यालय में जांच करवाई जाएगी। एमटीटी से प्राप्त अंकों का उपयोग आंतरिक मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि यूजी कक्षा के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी ये परीक्षा जरूर दें। अन्यथा इन परीक्षा में मिलने वाले अंक को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

----------
ये है परीक्षा का शेड्यूल
27 मार्च राजनितिक विज्ञान
28 मार्च इतिहास
29 मार्च गणित
1 अप्रैल फिजिक्स या बॉटनी
2 अप्रैल केमिस्ट्री
3 अप्रैल क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम
4 अप्रैल कौशल वृद्धि पाठ्यक्रम
5 अप्रैल बहुविषयक पाठ्यक्रम
7 अप्रैल पर्यावरण पाठ्यक्रम
8 अप्रैल इकोनॉमिक्स या संस्कृति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed