फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mid-dMid-day meal workers will participate in large numbers in the Bhiwani rally.ay meal workers will participate in large numbers in the Bhiwani rally.

Mahendragarh-Narnaul News: भिवानी रैली में जोरदार भागीदारी करेंगी मिड-डे मील कार्यकर्ता

Wed, 10 Jun 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mid-dMid-day meal workers will participate in large numbers in the Bhiwani rally.ay meal workers will participate in large numbers in the Bhiwani rally.
फोटो 3अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा की जिला महेंद्रगढ़ इकाई के आह्वान पर बुधवार को पुराना लघु सचिवालय पार्क में मिड-डे मील कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। यूनियन ने 24 जून को भिवानी में होने वाली राज्यस्तरीय रैली में जिले के कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संतोष पालड़ी ने की, जबकि संचालन जिला सचिव संतोष यादव ने किया। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम नारनौल को सौंपा।
विज्ञापन

सभा में एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह, ब्लॉक प्रधान माया, पूर्व जिला प्रधान बिमला, लक्ष्मी देवी, सुमित्रा, प्रेमलता, मधु, रेखा, मास्टर बलवंत सिंह और छाजूराम रावत सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में मिडडे मील कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 28 हजार रुपये लागू करने, 12 माह का वेतन सुनिश्चित करने, मानदेय समय पर जारी करने, सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने और सेवानिवृत्ति पर 5 लाख रुपये देने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं
। इसके अलावा यूनियन महासचिव कुसुम पांचाल की बहाली, स्कूल बंद होने पर कर्मचारियों का समायोजन, बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और बेगार कार्य बंद कराने की मांग भी की गई।

जिला सचिव संतोष यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बेहद कम मानदेय पर काम करना पड़ रहा है और दो माह का भुगतान भी लंबित है। प्रदर्शन में जिले भर से सैकड़ों मिड-डे मील कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed