फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mid-day meal workers did not get salary for six months

मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को छह मा से से नहीं मिला वेतन

Wed, 17 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers did not get salary for six months
बीईओ को ज्ञापन सौंपतीं मिड-डे मील कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Narnol
मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा से संबंधित एआईयूटीयूसी ने मांगों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी मदनलाल भाटिया व बीईओ संतोष चौहान को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी, अटेली व चंपा देवी कन्या विद्यालय अटेली सहित ब्लॉक के कई स्कूलों में मिड-डे मील कार्यकर्ताओं का पिछले 4 से 6 महीने का मानदेय बकाया है। जिससे बेहद मामूली मानदेय पर नौनिहालों के लिए खाना बनाने वाली महिलाओं के सामने आर्थिक परेशानी हो रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि सरकार की पोषाहार नीति को लागू कर मिड-डे मील कार्यकर्ता नौनिहालों को कुपोषण से बचाने काम कर रही हैं। जबकि सभी शिक्षण संस्थाएं अभी खुली हुई है और नियमित रूप से चल रही है। इसलिए दोपहर का खाना विद्यालयों में मिड-डे मील कुक द्वारा तैयार कर बच्चों को दिया जाना शुरू किया जाए। मास्टर सूबे सिंह ने कहा कि मिड-डे मील योजना को और अधिक कारगर व उपयोगी बनाकर लागू किए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर खंड प्रधान प्रेमलता, उप प्रधान पुष्पा देवी, कांता, सुनीता, बाला देवी, रेखा, चंद्रकला, राजवंती व सविता आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed