फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mid-day meal workers demonstrated for demands

मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sun, 10 Jul 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers demonstrated for demands
मांगों को लेकर प्रदर्शन करती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा संबंधित स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने रविवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव के निजी सचिव को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यकर्ता लोक निर्माण विश्राम गृह के सामने एकत्रित हुईं। यहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए राज्यमंत्री के कार्यालय पर पहुंचीं। मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन की पूर्व प्रधान विमला ने कहा कि मिड डे मील कार्यकर्ता सरकार की पोषाहार नीति को लागू कर नौनिहालों को कुपोषण से बचाने का काम कर रही है। कार्यकर्ता बेहद गरीब परिवारों से हैं जिन्हें पूरे साल का मानदेय भी नहीं मिलता। इसलिए सरकार को न्यूनतम वेतन व डीसी रेट की दर लागू की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से मिड डे मील कार्यकर्ता को श्रमिक का दर्जा देने, 15 बच्चों पर एक मिड डे मील कुक लगाने, डीसी रेट का वेतन लागू करने, पूरे 12 महीने का मेहनताना देने, अवकाश का मानदेय नहीं काटने, सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने, सेवानिवृत्ति पर कम से कम 3 लाख की एकमुश्त सहायता राशि देने, मिड डे मील कार्यकर्ताओं को आयुष्मान से जोड़कर नि:शुल्क इलाज की सुविधा देने, ड्रेस की राशि 1500 रुपये सालाना देने की मांग की। एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह ने मिड डे मील कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ आंदोलन से जुड़े रहने का आह्वान किया। एआईयूटीयूसी जिला सचिव छाजूराम रावत ने कहा कि सरकार की शिक्षा को निजी हाथों में सौंपने की नीति जन हित में नहीं है, इससे गरीब बच्चे शिक्षा की पहुंच से बाहर हो जाएंगे। रावत ने कहा कि निजीकरण की नीतियां देश व जनता के हित में नहीं है। प्रदर्शन में सुनीता, कौशल्या, कमलेश, मुनेश, निशा, उर्मिला, गीता, कुसुम, रामरती, मुकेश, शकुंतला, बिमला, प्रियंका, कांता सहित मुकेश कुमार व राजकुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed