फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Memorandum sent to Railway Minister for stoppage of three trains

तीन ट्रेनों के ठहराव के लिए रेलमंत्री को भेजा ज्ञापन

Wed, 02 Feb 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to Railway Minister for stoppage of three trains
रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ में स्टेशन मास्टर रविंद्र को ज्ञापन सौंपते दैनिक रेलयात्री महासंघ के ? - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़ के आदर्श रेलवे स्टेशन पर तीन गाड़ियों के ठहराव को लेकर दैनिक रेलयात्री महासंघ के सदस्यों ने बुधवार को प्रधानमंत्री व रेलमंत्री के नाम स्टेशन मास्टर रविंद्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की एक-एक प्रति रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, दिल्ली, जयपुर जोन, बीकानेर के उच्च अधिकारियों, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटौदा ने बताया कि गाड़ी संख्या 12259-60 जो सप्ताह में चार दिन हावड़ा, सियालदह, दुरंतो बीकानेर, गाड़ी संख्या 12323-24 हावड़ा से बाड़मेर सप्ताह में 2 दिन चलने वाली और जोधपुर-दिल्ली प्रतिदिन गाड़ी संख्या 22481-82 का महेंद्रगढ़ के आदर्श रेलवे स्टेशन पर ठहराव करना चाहिए।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री महासंघ ने गाड़ी का ठहराव में भेदभाव को लेकर प्रधानमंत्री, रेलमंत्री भारत सरकार को पत्र भेजा। एनआर, एनडब्ल्यूआर जोन, रेलवे बोर्ड नई दिल्ली महेंद्रगढ़ के स्टेशन के साथ हमेशा भेदभाव करता आ रहा है। दक्षिण हरियाणा जयपुर जोन में आता है। उसका मुख्य कार्यालय जयपुर राजस्थान में है। इस कार्यालय में अधिकतर उच्च अधिकारी, कर्मचारी राजस्थान राज्य से है। जब कोई भी रेलवे का नया प्रपोजल बनाया जाता है तो जैसे नई ट्रेन चलाना, ठहराव, विस्तार, फेरे बढ़ाने जैसे प्रस्तावों पर राजस्थान को ही प्राथमिकता दी जा जाती है। जोकि महेंद्रगढ़ जिले के लोगों के लिए घोर अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह में नहीं हुआ ठहराव तो होगा धरना-प्रदर्शन
रामनिवास पाटोदा ने बताया की अगर एक माह में इन 3 गाड़ियों का महेंद्रगढ़ के रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं किया तो महेंद्रगढ़ की जनता रेल लाइन पर बैठकर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। उसमें जो भी जान मान का नुकसान होगा उसका भारत सरकार, रेल मंत्रायल जिम्मेदार होगा। रामनिवास पाटौदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ शहर के आसपास छोटे-छोटे कई शहर लगते है। प्रदेश के इकलौते हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पूरे भारत से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं और आवागमन करते है। यहां से कोलकाता, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, दिल्ली जैसे शहरों में व्यापारी आवागमन करते हैं। उन्होंने बताया कि बताया कि दिल्ली-रेवाड़ी वाया महेंद्रगढ़, बाड़मेर, जैसलमेर के लिए रेलवे का छोटा रूट पड़ता है, परंतु महेंद्रगढ़ के साथ रेल मंत्रालय छल कपट करके इस रूट के यात्रियों के साथ रेल मंत्रालय हर साल धोखा कर देते है। इस रूट की गाड़ियों को वाया जयपुर आवागमन करवाते है। यह रूट जैसलमेर तक वाया जयपुर 200 किलोमीटर अधिक पड़ता है। जबकि वाया महेंद्रगढ़ रूट छोटा पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि महेंद्रगढ़ रूट के रेल प्रस्तावों को रेलवे के उच्च अधिकारी कूड़े के ढेर में डाल देते है।

मांगें पूरी नहीं हुई तो होगी आरपार की लड़ाई:
महेंद्रगढ़ क्षेत्र की जनता आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है क्योंकि इस रूट से आजतक प्रतिदिन लंबी दूरी की कोई ट्रेन सुविधा नहीं है। पाटौदा ने आरोप लगाया है की इन 3 गाड़ियों का ठहराव राजस्थान राज्य में तहसील स्तर के छोटे-छोटे स्टेशन पर किया हुआ है लेकिन दक्षिण हरियाणा का बहुत पुराना जिला व आदर्श स्टेशन होने के बाद भी रेलवे के उच्च अधिकारी इस जिले का रेलवे मानचित्र पर नामों निशान मिटाना चाहता हैं। जयपुर जोन और रेलवे बोर्ड को कई बार ज्ञापन भेज चुके है परंतु उच्च अधिकारियों की हठधर्मी, तानाशाही रवैया से महेंद्रगढ़ के क्षेत्रवासी परेशान है। जो भी सरकार आई उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले के साथ हमेशा सौतेले व्यवहार किया। रेलवे के सभी प्रकार के प्रपोजलों से इस जिले को वंचित रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed