फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Meeting with chairperson fails, councilors will sit on strike from today

Mahendragarh-Narnaul News: चेयरपर्सन के साथ बैठक विफल, आज से धरने पर बैठेंगे पार्षद

Thu, 04 Jul 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 04 Jul 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Meeting with chairperson fails, councilors will sit on strike from today
नारनौल। नगर परिषद में पार्षदों के काम नहीं होने व व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग को लेकर वीरवार से पार्षद नगर परिषद के प्रांगण में अपना धरना शुरू करेंगे। धरना देने से पूर्व बुधवार को पार्षदों ने नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों से पार्षदों का काम करवाने में नप चेयरपर्सन भी असमर्थ दिखाई दीं। नप चेयरपर्सन ने कहा कि वे भी अधिकारियों को कई बार पार्षदों के कामों के बारे में कह चुकी और अगर पार्षदों का काम नहीं हो रहा है तो उनका धरना स्वभाविक है। पार्षद नितिन चौधरी ने कहा कि इन दिनों नगर परिषद की व्यवस्थाएं बिल्कुल खराब चल रही है। जिसे ठीक करने के लिए बड़े अधिकारियों का संज्ञान लेना जरूरी है। नगर परिषद द्वारा शहर के मोहल्लों में न तो ठीक से सफाई हो रही है और न ही लोगों का भुगतान हो रहा है। नगर परिषद ने पिछले एक साल से टेंपो के तेल के पैसों का भुगतान नहीं किया गया केवल तेल ना होने के कारण टेंपो कंडम खड़े है। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि नगर परिषद इतनी बड़ी डिफाल्टर हो गई है कि पेट्रोल पंप वाले ने टेंपो में तेल डालने से मना कर दिया है। दूसरे एक साल से ही टेंपो की रिपेयर के पैसे मिस्त्री को नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं होने के कारण पिछले एक महीने से ऊपर हो गया। जेसीबी जो मिस्त्री के ठीक होने गई थी वह गिरवी रखी है। इन बिलों के भुगतान तुरंत प्रभाव से किया जाए और सभी वार्डों के लिए नए टेंपो की कोटेशन और टेंडर किए जाए। पार्षद ने कहा कि आज हमने अपनी 13 सूत्रीय मांगों का पत्र उपायुक्त को सौंप दिया है व हमारे धरने से भी अवगत करवा दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी असंतुष्ट पार्षद 4 जुलाई से विरोध स्वरूप धरना नगर परिषद के मुख्य गेट पर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed