फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Meeting regarding Run for Unity

Mahendragarh-Narnaul News: रन फॉर यूनिटी को लेकर की बैठक

Sat, 28 Oct 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Meeting regarding Run for Unity
महेंद्रगढ़। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उपमंडल महेंद्रगढ़ में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए अधिकारी अभी से तैयारी शुरू कर दें। यह निर्देश एसडीएम हर्षित कुमार ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि हर वर्ष की तरह 31 अक्तूबर को होने वाले इस कार्यक्रम में उपमंडल महेंद्रगढ़ में पूरी जन भागीदारी रहेगी। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी लगभग 2 किलोमीटर की दौड़ लगाएंगे। प्रतिभागियों को सुबह 6:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा। प्रत्येक श्रेणी में पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में रन फॉर यूनिटी का आयोजन बॉयज कॉलेज से कैंची मोड़ से होते हुए एमडीएस आईटीआई जाटवास तक रहेगा। सुबह ठीक 7 बजे महेंद्रगढ़ बॉयज कॉलेज से इस रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस दौरान स्कूल व कॉलेज के बच्चे, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, सीनियर सिटीजन, महिलाएं तथा आम नागरिक समाज में एकता व भाईचारा का संदेश देते हुए रन फॉर यूनिटी में शामिल होंगे। प्रतिभागियों को अंतिम बिंदु से वापस छोड़ने के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएसपी रणवीर सिंह, नायब तहसीलदार दयाचंद, बीईओ अल्का लांबा, गवर्नमेंट कॉलेज बॉयज से प्रोफेसर सोमवीर, सुपरिटेंडेंट सुदेश पूनिया, स्पोर्ट्स विभाग से प्रवीण रंगा,म्यूनिसिपल कमेटी से एमई सोहनलाल, बीडीपीओ कार्यालय से मोहनलाल, महिला एवं बाल विकास विभाग से सहायक संदीप, स्टेनो ब्रह्मानंद के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed