फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Meeting of farmers of Ateli section under Tree Heritage Campaign tomorrow

Mahendragarh-Narnaul News: वृक्ष विरासत अभियान के तहत अटेली खंड के किसानों की बैठक कल

Wed, 08 May 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 08 May 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Meeting of farmers of Ateli section under Tree Heritage Campaign tomorrow
मंडी अटेली। वृक्ष पेंशन मिशन हरियाणा की ओर से 9 मई को अटेली खंड के किसानों के खेतों में लगे वृक्षों की पेंशन के बारे महिला काॅलेज अटेली में बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय संयोजक वृक्ष पेंशन मिशन हरियाणा के कमल सिंह यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

विशेष बैठक में वृक्षों की पेंशन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। मीटिंग में सभी उन किसानों को आमंत्रित किया गया है, जिनके खेत में जाटी, खेजड़ी, रोज, बड़, पीपल, गूलर, जामुन इत्यादि के पेड़ खड़े हैं। मिशन के अटेली खंड अध्यक्ष बाबू सतबीर सैदुपर व महासचिव अभय सिंह ने बताया कि उक्त पेड़ों की मोटाई 70 सेंटीमीटर से ज्यादा होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जाटी, खेजड़ी, रोज खैरी, जाल, रोहिडा, लसोड़ा, धोक इन सब वृक्ष की मोटाई लगभग 80 सेंटीमीटर से ज्यादा और शीशम, सागौन, फ्रांस, कीकर जामुन, अमलता इत्यादि पेड़ों की मोटाई लगभग 150 सेंटीमीटर से अधिक हो, बड़, पीपल, गूलर, पिलखन इत्यादि पेड़ों की मोटाई लगभग 200 सेंटीमीटर से ज्यादा हो वे सभी किसान अपने खेत के खसरा नंबर बैंक अकाउंट की पासबुक लेकर आए। वृक्षों की पेंशन बनवाने व अन्य जानकारी के लिए ज्यादा से ज्याका बैठक में पहुंचे। वृक्ष पेंशन मिशन हरियाणा और अन्य सभी जानकारी मौके पर बता दी जाएगी। एप्लीकेशन मौके पर ली जाएगी और सभी के कागजात पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed