फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   meeting,independence day

रिपोर्ट समय पर न देने पर एडीसी ने जताई नाराजगी

Sat, 17 Aug 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
meeting,independence day
डीआरडीए कार्यालय में रिजनल प्लान के तहत एकत्रित किए जाने वाले डाटा के संबंध में बैठक लेते एडीसी म - फोटो : Narnol
एडीसी मुनीष नागपाल ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में वर्ष 2041 के लिए तैयार होने वाले रिजनल प्लॉन के तहत एकत्रित किए जाने वाले डाटा से संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिला योजना विभाग द्वारा मांगी गई रिपोर्ट समय पर न देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शाम तक अधिकारी संबंधित डाटा योजनाकार कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। किसी कारणवश कोई अधिकारी अपनी रिपोर्ट नहीं भिजवा सकता तो 19 अगस्त को सुबह 11 बजे तक रिपोर्ट न भेजने पर स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न अधिकारियों ने डाटा विभाग से संबंधित न होने के बारे में बताया। जिस पर एडीसी ने कहा कि फार्म के कालम में विभाग से संबंधित नहीं है अंकित कर दें। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्धारित समय में ही रिपोर्ट भेजे। जिससे 20 अगस्त को होने वाली वीसी में जिले से संबंधित बेहतर रिपोर्ट प्रस्तुत कर सके। इस अवसर पर जिला योजना कार्यालय से सुमनदीप ने कहा कि डाटा प्रोफार्मा से संबंधित किसी प्रकार का कोई संशय या समस्या है तो अधिकारी फोन से भी संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ एसडीएम मनीष फौगाट, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, स्वास्थ्य विभाग से धर्मेश सैनी के अतिरिक्त अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed