फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Meeting held to coordinate crop purchase and control illegal activities

Mahendragarh-Narnaul News: फसल खरीद में समन्वय और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर बैठक आयोजित

Sun, 16 Mar 2025 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 16 Mar 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Meeting held to coordinate crop purchase and control illegal activities
फोटो नंबर-25फसल खरीद को लेकर बैठक करते हरियाणा व राजस्थान के पुलिस अ​धिकारी। स्रोत-पुलिस
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के थाना नांगल चौधरी व पड़ोसी राज्य राजस्थान के थाना पनियाला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रविवार को थाना पनियाला में बैठक हुई। इसका मुख्य उद्देश्य फसल खरीद सत्र के दौरान अंतरराज्यीय समन्वय को मजबूत करना और कृषि उपज की अवैध आवाजाही तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ पुलिस और राजस्थान पुलिस ने आगामी खरीद सत्र की तैयारियों और संभावित चुनौतियों पर चर्चा की। बैठक में थाना नांगल चौधरी प्रबंधक निरीक्षक देवेंद्र सिंह और थाना पनियाला प्रबंधक एसआई मोहर सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सहमति बनी कि सूचना का आदान-प्रदान, फसल खरीद से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध परिवहन की सूचना को तुरंत एक-दूसरे के साथ सांझा किया जाएगा। इसके लिए एक समर्पित संचार तंत्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त नाकाबंदी और गश्त सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त पुलिस नाकाबंदी और गश्त को बढ़ाया जाएगा, ताकि अवैध रूप से अनाज की आवाजाही को रोका जा सके। तकनीकी सहयोग अपराध नियंत्रण और सूचना सांझा करने के लिए तकनीकी माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाएगा। बैठक में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि किसानों के हितों की रक्षा और फसल खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अंतरराज्यीय समन्वय को और मजबूत करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को सख्ती से रोकने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article