{"_id":"69a9c74cf7fb2ad3ad01f29e","slug":"medicinal-mud-bath-taken-on-holi-milan-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136845-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: होली मिलन पर किया औषधियुक्त मिट्टी स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: होली मिलन पर किया औषधियुक्त मिट्टी स्नान
विज्ञापन
फोटो नंबर- 12बाबा खेतानाथ प्राकृतिक चिकित्सालय में प्राकृतिक होली खेलते लोग।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। सिहमा के बाबा खेतानाथ प्राकृतिक चिकित्सालय में प्राकृतिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों, रोगियों और प्रकृति चिकित्सा से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्राकृतिक चिकित्सक सुरेंद्र सिहमा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्राकृतिक औषधियुक्त मिट्टी स्नान (मड बाथ) रहा। इसमें उपस्थित लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी।
चिकित्सालय की टीम ने बताया कि मिट्टी स्नान शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने, त्वचा रोगों में लाभ पहुंचाने और शरीर को प्राकृतिक रूप से ऊर्जावान बनाने में सहायक होता है।
विज्ञापन
सत्यपाल यादव ने कहा कि आज के समय में बढ़ती बीमारियों से बचने के लिए प्राकृतिक जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सक सुरेंद्र सिहमा, वैद्य जितेंद्र, न्यूरो विशेषज्ञ मंदीप, विक्रम ढिल्लू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।