फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   medical store seal, found ban medicine

मेडिकल स्टोर पर मिलीं नशे की प्रतिबंधित दवाइयां, किया सील

Thu, 24 Jun 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
medical store seal, found ban medicine
सतनाली में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मिलने के बाद सील किया गया मेडिकल स्टोर। - फोटो : Narnol
सतनाली मंडी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर बुधवार देर शाम कस्बे के लोहारू रोड पर एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान नशे की प्रतिबंधित दवाइयां बरामद होने के बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी यूनिट रोहतक) की टीम के इंचार्ज एसआई कर्मबीर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लोहारू रोड पर भवानी मेडिकल हॉल पर नशे की प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं। उन्होंने एसआई विरेंद्र, एचसी जयप्रकाश, सिपाही नरेश, मंजीत एवं जिला ड्रग कंट्रोलर हेमंत ग्रोवर को साथ लेकर मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को वहां पर नशे की प्रतिबंधित टैबलेट, कैप्सूल एवं इंजेक्शन मिले। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर पर बैठा युवक इन दवाइयों के बारे में कोई वैध लाइसेंस या बिल पेश नहीं कर सका। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। सतनाली थाना प्रभारी एसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने एचएसएनसीबी यूनिट रोहतक टीम के इंचार्ज एसआई कर्मबीर सिंह की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाक्स:
ये मिलीं दवाइयां
कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर से 100 सीसी कोडिन फास्फेट सीरप, 420 ट्रामाडोल टैबलेट, 577 ट्रामाडोल कैप्सूल, 32 पेटाजोसिन इजेक्शन, 520 और 435 टैबलेट अलप्राजोलम मिली। ड्रग्स इंसपेक्टर हेमंत ग्रावर ने बताया कि उक्त दवाइयां प्रतिबंधित हैं। ये दवाइयां नशे के लिए प्रयोग की जाती हैं। बरामद दवाइयां लगभग 40 हजार रुपये की आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed