फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Me T0o: The complaint from ten years ago, the accused said - I apologized, got it tied up

मी टू : दस साल बाद शिकायत, आरोपी बोला - मैं माफी मांग, बंधवा चुका रखी

Tue, 18 Feb 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Me T0o: The complaint from ten years ago, the accused said - I apologized, got it tied up
महिला आयोग की सदस्या इंदु यादव जानकारी प्राप्त करते हुए। - फोटो : Narnol
मी टू जैसा एक मामला महेंद्रगढ़ में भी आया है। महिला आयोग की सदस्या इंदु यादव ने सोमवार को महेंद्रगढ़ रेस्ट हाउस पहुंचकर मामले की जांच की। दोनों के बाद, अधिकारियों का पक्ष को सुनने के बाद केस को खारिज कर दिया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि दस साल पहले सहयोगी पुरुष कर्मी ने उसका हाथ पकड़ा था। उस समय आरोपी पुरुष कर्मी ने राखी भी बंधवा ली थी। उसी केस को लेकर अब पुरुष कर्मी उसका उत्पीड़न करना चाहता है।
विज्ञापन

एक विभाग में काम करने वाली एक महिला ने 3 मई 2019 को महिला आयोग में शिकायत दी। जिसमें महिला कर्मी ने कहा कि सहयोगी पुरुष कर्मी कार्यालय में काम को लेकर उसे परेशान कर रहा है। इस मामले की जांच के लिए महिला आयोग की सदस्या इंदु यादव जांच के लिए पहुंची। आयोग सदस्या ने सबसे पहले पीड़ित महिला की शिकायत सुनी। बंद कमरे में महिला की पूरी बात सुनने के बाद आरोपी पुरुष कर्मी को भी बुलाया। इसके बाद विभाग के अधिकारियों से भी पूछताछ की। आयोग की सदस्या ने सभी पक्षों को सुनने के बाद केस को खारिज कर दिया है। जांच में महिला ने कहा कि पुरुष कर्मी ने 2010 में काम के दौरान उसका हाथ पकड़ा था। जिसके बाद आरोपी पुरुष कर्मी ने माफी मांग ली थी। महिला ने पुरुष कर्मी को राखी भी बांध दी थी। अब पुरुष कर्मी उसका हराशमेंट करना चाहता है। आयोग की टीम ने जांच में विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की। जिसमें अधिकारियों ने बताया कि यह मामला सीट के विवाद का है। दरअसल महिला कर्मी का पति भी इसी विभाग में काम करता है। 2019 में सहयोगी कर्मी ने महिला कर्मी को कुछ सामान ले जाने के लिए कहा था। जिस पर महिला कर्मी का पति उस कर्मी को धमकाने पहुंच गया। कार्यकारी अभियंता ने इस मामले की जांच की थी। जिसमें महिला के पति को दोषी पाया गया था। बिजली निगम के लोगों ने अपने बयान में कहा कि महिला ने खुद और अपने पति को कार्रवाई से बचाने के लिए यह शिकायत दी थी।
विज्ञापन

महिला कर्मी की शिकायत में कोई तथ्य नहीं पाए गए। दस साल पुराने मामले को अब बताया जा रहा है। उस मामले में भी आरोपी राखी बंधवाकर माफी मांग चुका था। जांच में पाया गया कि वह मामला हराशमेंट की बजाए विभागीय विवाद का था। जिसमें सीट को दोनों पक्षों के बीच तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदु यादव, सदस्या, महिला आयोग, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed