{"_id":"6ac4135045ebb12a3f0f65bb","slug":"me-stopped-the-work-the-contractor-did-not-agree-people-said-the-road-will-collapse-soon-narnol-news-c-203-1-mgh1006-130728-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एमई ने रोका काम, ठेकेदार ने नहीं मानी बात, लोग बोले-जल्द धंस जाएगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एमई ने रोका काम, ठेकेदार ने नहीं मानी बात, लोग बोले-जल्द धंस जाएगी सड़क
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- पुराना महिला महाविद्यालय के नजदीक मिट्टी के ऊपर टाइलें लगाते मजदूर--संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका के एमई राजेश कौशिक के काम रोकने के आदेश के बावजूद पुराने गर्ल कॉलेज के पास सड़क का निर्माण दोबारा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी के मौके से जाते ही ठेकेदार ने कर्मचारियों से काम फिर शुरू करा दिया और पहले की तरह मिट्टी के ऊपर ही टाइल लगाई जाने लगीं।
लंबे समय से टूटी पड़ी सड़क के पैचवर्क की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल उठाए थे। शहर निवासी करण सिंह, दिनेश मास्टर और अन्य लोगों का कहना है कि सड़क पर पर्याप्त रोड़ी और दूसरी सामग्री डालने के बजाय केवल मिट्टी बिछाकर उस पर टाइल लगाई जा रही हैं। उनका दावा है कि वाहनों के लगातार दबाव से यह सड़क जल्द धंस सकती है।
शिकायत मिलने पर नगर पालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एमई राजेश कौशिक ने फटकार लगाते हुए टाइलों के नीचे रोड़ी डालकर तय तरीके से काम करने के निर्देश दिए और ठेकेदार को काम बंद करने को कहा लेकिन कुछ ही देर बाद ठेकेदार के कर्मचारी उसी सामग्री से दोबारा काम करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और मानकों के अनुसार सड़क बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय बाद सड़क ठीक होने की उम्मीद जगी थी लेकिन गलत तरीके से काम हुआ तो समस्या फिर खड़ी हो जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कार्य की होगी पूर्ण रूप से जांच
एसडीएम योगेश सैनी ने कहा कि ठेकेदार की ओर से किए जा रहे कार्य का मंगलवार को निरीक्षण किया जाएगा और इस दौरान अगर निर्माण में कोई घटिया सामग्री पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।