फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Material science plays an important role in India's development.

Mahendragarh-Narnaul News: भारत के विकास में मैटेरियल साइंस की भूमिका महत्वपूर्ण

Sat, 15 Feb 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Material science plays an important role in India's development.
फोटो संख्या:74- अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुम
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में ‘एडवांसमेंट्स इन मैटेरियल साइंस फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (एआईएमएस-2025)‘ विषय पर केंद्रित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को समापन किया।
विज्ञापन

अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एएनआरएफ), बोर्ड ऑफ रिसर्च इन न्यूक्लियर साइंसेज (बीआरएनएस) और विभिन्न उद्योग भागीदारों द्वारा सम्मेलन का आयोजन भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश के 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन

समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप अंतर विश्वविद्यालय त्वरक केंद्र (आईयूएसी), नई दिल्ली के निदेशक प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अवश्य ही इस आयोजन के माध्यम से मैटेरियल साइंस के क्षेत्र में शोध कार्य को बल मिलेगा। भारत में सतत विकास के क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने में मैटेरियल साइंस की भूमिका महत्वपूर्ण है। विवि के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने आयोजन समिति और स्वयंसेवकों को इस सफल आयोजन में उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन सत्र में सर्वोत्तम मौखिक और पोस्टर प्रस्तुतियों के लिए भी चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शोध अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार शर्मा उपस्थित रहे। अंतिम चरण में सम्मेलन संयोजक व भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने सम्मेलन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कुलसचिव व सम्मेलन के सह-संयोजक प्रो. सुनील कुमार ने अंतर्विभागीय सहयोगी की महत्ता पर प्रकाश डाला।
तीन दिवसीय इस आयोजन के अंतिम दिन में तकनीकी सत्र, पुरस्कार समारोह और समापन सत्र आयोजित किया गया। तकनीकी सत्रों में सेमीकंडक्टर सामग्री, थर्मोइलेक्ट्रिक्स, फोटोक्रोमिक सामग्री और सतत नैनो संरचनाओं पर चर्चा की गई।

तकनीकी सत्रों में आईएनएसटी, मोहाली के प्रो. अबीर डे सरकार; सीएसआईआर-सीईईआरआई, पिलानी के प्रो. जितेंद्र सिंह; कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. आर.के. मुदगिल व प्रो. अन्नु शर्मा और पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के डॉ. विनायक गर्ग ने अपने विचार प्रतिभागियों से साझा किए। पोस्टर सत्र ने मैटेरियल साइंस में सततता को बढ़ावा देने के लिए नवाचारी शोध से जुड़े विषय प्रस्तुत किए गए। बेस्ट पोस्टर अवार्ड कविता कुमारी, अंशुल शर्मा व रितु शर्मा ने जीता वहीं मौखिक प्रस्तुति में शालु गुप्ता, सुनिधि बडोला व अनिशा विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed