फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mata's fair at Mata Bhura Bhavani in village Sisoth on 6th

Mahendragarh-Narnaul News: गांव सिसोठ में माता भूरा भवानी में माता का मेला 6 को

Wed, 02 Apr 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mata's fair at Mata Bhura Bhavani in village Sisoth on 6th
फोटो संख्या:-60 गांव सिसोठ​ ​स्थित माता भूरा भवानी में दर्शन करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइ
महेंद्रगढ़। नवरात्र के चौथे दिन माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि नवरात्रि के चौथे दिन देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कुष्मांडा की पूजा करने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है। साथ ही बल और बुद्धि में भी वृद्धि होती है। माता के दर्शन करने व पूजा पाठ करके मन्नत मांगने के लिए पावटा राजस्थान से अनेक श्रद्धालु पहुंचे। कमेटी के प्रधान संदीप यादव, कोषाध्यक्ष परमजीत यादव, कमेटी सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन 24 घंटे अखंड ज्योत जलती है। सुबह शाम पूजा अर्चना होती है और प्रतिदिन सुबह 9 बजे महंत शक्तिनाथ के सानिध्य में हवन होता है।
विज्ञापन

कमेटी के सचिव मास्टर अनिल यादव, कोषाध्यक्ष परमजीत यादव ने बताया कि 4 अप्रैल को धीरज खुराना श्याम कृपा पार्टी महेंद्रगढ द्वारा माता का विशाल जागरण किया जाएगा। भजन गायक कलाकार भनु तनु ठाकुर, भजन गायक रोहन सैनी, कथा वाचक सोनू पागल अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। 6 अप्रैल को माता का मेला व भंडारे का आयोजन होगा। खेल प्रतियोगिता में वालीबॉल में प्रथम को 11 हजार व द्वितीय को 7100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। 51 से 5100 रुपये तक की कुश्ती दंगल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed