फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Master Colony residents troubled by low voltage problem since last one year

Mahendragarh-Narnaul News: एक वर्ष से लो वोल्टेज की समस्या से परेशान मास्टर कालोनीवासी

Wed, 12 Jun 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Master Colony residents troubled by low voltage problem since last one year
फोटो संख्या: 69 एडीसी दीपक बाबूलाल करवा को ज्ञापन सौंपते हुए समाजसेवी बलवान फौजी--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के वार्ड नंबर एक की मास्टर कॉलोनी के लोगोंं पिछले एक साल से लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कालोनीवासियों का कहना है कि एक साल से निगम के अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी समाधान नहीं हो पाया है। मंगलवार को बलवान फौजी के नेतृत्व में समाधान शिविर में पहुंचकर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा को पत्र सौंपकर समस्या से अवगत कराया। बलवान फौजी ने बताया कि एक वर्ष से कॉलोनी में कम वाेल्ट बिजली मिलने के कारण लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। अनेक बार निगम अधिकारियों को भी समस्या के बारे में अवगत कराया जा चुका हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। निगम की ओर से कॉलोनी में एक वर्ष पूर्व एक ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पोल भी लगा दिए थे। लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद निगम के अधिकारियों ने पोल को उखाड़ दिया। एक वर्ष से कॉलोनी के लोग निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहें हैं। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

समस्या सुनकर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने निगम के अधिकारियों से बातचीत जिसके बाद अधिकारियों ने कहा कि दो-तीन दिन में ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। लोगों ने कहा कि एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू नहीं हुआ तो कॉलोनी के लोगों आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर इंजीनियर संदीप शास्त्री, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, शारदा देवी, नीरू, सुनील कुमार, अंजू देवी, रामकिशन, रमेश कुमार, ऊषा देवी, सुनीता कुमारी, सोनू, डॉ. धर्मबीर पायगा, सत्यवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed